फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP-SP's thinking is the same, people have known the reality: Satish Mishra

भाजपा-सपा की सोच एक-सी, हकीकत जान चुकी है जनता: सतीश मिश्रा

Tue, 17 Aug 2021 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
BJP-SP's thinking is the same, people have known the reality: Satish Mishra
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा और सपा की सोच एक जैसी है। दोनों पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इनके राज में लूट, हत्या, दुष्कर्म जैसी घटनाएं होती हैं। भाजपा को पूरे विश्व में झूठ बोलने की महारथ हासिल है। ये सत्ता में आने के लिए किसी भी तरह का प्रलोभन दे सकते हैं। वह नगर के वाजिदपुर स्थित एक लॉन में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में दलितों और ब्राह्मणों को डराने-धमकाने का काम हो रहा है। प्रदेश के ताकतवर और उभरते ब्राह्मणों के खिलाफ सरकार कार्रवाई कर रही है। इन्हें फंसाने के लिए फर्जी मुकदमों में जेल में डाल दिया जा रहा है नहीं तो मार दिया जा रहा है। इस तरह के सैकड़ों केस हैं, जिनकी लिस्ट बताने में आधे घंटे से अधिक का समय लग जाएगा। धर्म के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा ने श्रीराम को भी नहीं छोड़ा। आज वहां विकास के नाम कुछ भी नहीं दिख रहा है। जिसे जाकर देखने के बाद मैं कह रहा है कि भाजपा के लोगों ने अपने कार्यकर्ताओं को घर-घर भेजकर 10 हजार करोड़ रुपये कमा लिया है। जिसका मैं हिसाब 75 जिलों में जा-जाकर मांगूगा। सत्ता में आने के पहले भाजपा के लोग हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया थे। लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्होंने नौजवानों को ठगा है। संसद में भी सवाल उठा तो उन्होंने नौजवानों को पकौड़े बेचने तक की सलाह दे डाली। लेकिन, आज महंगाई की हालत यह है कि सौ रुपये लीटर बिकने वाला तेल भी 300 रुपये लीटर बिक रहा है। ऐसे में कौन नौजवान पकौड़े बेच पाएगा। इसी तरह पेट्रोल भी 60 से बढ़कर 100 पहुंच गए हैं। गैस के दाम आसमान छू रहा है। भाजपा के कारण शर्मसार होना पड़ रहा है आंकड़ों की माने तो प्रदेश में हर दो घंटे पर दुष्कर्म की घटना हो रही हैं। यह पार्टी अपने चहेतों को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हाथरस और उन्नाव की घटना के रूप में सामने है। भाजपा अपने चहेते उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी है। इस पार्टी ने तेल, रेल, बिजली, पानी, लाइफ इंश्योरेंस, बैंक यहां तक की बिजली घर बेच दिया। अब उद्योगपतियों की मांग पर किसानों से उनकी जमीन छीनने की कोशिश में लगी है, जिसके लिए तीन कृषि कानून लागू किया है। इस काले कानून का विरोध लगातार चल रहा है, जिसमें अब तक 500 से ज्यादा किसानों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed