फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP president Ashish Nagar

आशीष भाजपा के नगर अध्यक्ष

Mon, 28 Dec 2015 01:26 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Mon, 28 Dec 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
BJP president Ashish Nagar
भाजपा कार्यालय में रविवार को हुई बैठक में  सर्वसम्मति से आशीष गुप्ता  को नगर अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर श्रम प्रकोष्ठ की ओर से सदर चुंगी स्थित नगर कार्यालय पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें नवनियुक्त नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता  को माला पहना कर स्वागत किया गया। साथ ही उनको नगर अध्यक्ष बनने पर बधाई दी गई। नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि मैं पार्टी को हर संभव प्रयास कर नित आगे बढ़ाने से लेकर मजबूती
विज्ञापन


 प्रदान करने का कार्य करुंगा। बस आप सभी का भरपूर सहयोग मिलता रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी संगठन की सफलता की कुंजी समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की रक्षा करना नितांत
विज्ञापन
विज्ञापन


 आवश्यक है। जिला कोषाध्यक्ष श्याम मोहन अग्रवाल ने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष को बधाई दी है। साथ ही पार्टी ने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष को भी दायित्व सौपा। उसे सकुशल पूरा करने का आह्वान किया। जिला मंत्री मानिक चंद्र सेठ ने

कहा कि नवनियुक्त नगर अध्यक्ष से संगठन मजबूत हुआ है। नगर में पार्टी परचम लहराने में सफल होगी। पूर्व नगर अध्यक्ष सुनील सेठ ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की नगर इकाई ही जनपद का चेहरा होता है। स्वागत करने वालों


में संतोष त्रिपाठी, राजेश श्रीवास्तव नंदलाल यादव, डा.संजय पांडेय, डा.रंजना सिंह, माधुरी गुप्ता, आलोक मिश्र, बृजमोहन शुक्ला, रत्नेश त्रिपाठी, ब्रम्हेश शुक्ला, मेलका सिंह, सतीश सिंह, बिष्णु सेठ, गौतम गुप्ता, परविंद चौहान, आशीष त्रिपाठी, भूपेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed