फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP Mahila Morcha official accused of fraud

Jaunpur News: भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी पर धोखाधड़ी का आरोप

Mon, 27 Nov 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha official accused of fraud
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी के बाजार निवासी एक व्यवसायी ने भाजपा महिला नेता पर पैरवी के नाम पर रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। बताया कि पैसा मांगने पर अपमानजनक तरीके से बात करती हैं व धमकी देती हैं।
विज्ञापन

थानागद्दी बाजार के कपड़ा व्यवसायी रमेश कुमार ने केराकत थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि भाजपा महिला मोर्चा की एक पदाधिकारी द्वारा उनके एक मामले में विपक्षी से बातचीत करके मामला समाप्त करवाने की बात कही गई। व्यवसायी का आरोप है कि महिला नेता ने उनके क्रेडिट कार्ड से 36 हजार 714 रुपये की कीमत की एसी खरीद ली। इसके बाद भाजपा नेता ने कहा कि इसकी मासिक किस्त वह भर देंगी। शुरुआत में कुछ माह किस्त भरने के बाद अब कई माह से किस्त नहीं जमा कर रही हैं। बैंक से व्यवसायी को फोन आने लगा। व्यवसायी ने बताया कि जब पैसे की मांग की गई तो महिला नेता ने उन्हें फंसाने की धमकी दी। कई माह से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही हैं। उन्होंने मेरा फोन नंबर ब्लाॅक कर दिया है। दूसरे नंबर से फोन करने पर धमकी दी जाती है। इस संबंध में महिला नेता का कहना है कि उन्होंने धोखाधड़ी नहीं की है। गलत व्यवसायी है। थाने से फोन आया था वहीं पर पूरा मामला स्पष्ट कर दूंगी। कोतवाली प्रभारी रामजन्म यादव ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है, पूरी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed