{"_id":"66dd38b9948c9f6d88071147","slug":"bjp-leader-manoj-singh-gunner-ratnesh-prajapati-died-after-shot-in-jaunpur-2024-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: भाजपा नेता के गनर को लगी गोली, मौत से मचा हड़कंप; असलहे की सफाई के दौरान हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: भाजपा नेता के गनर को लगी गोली, मौत से मचा हड़कंप; असलहे की सफाई के दौरान हुई घटना
Sun, 08 Sep 2024 11:10 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:10 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में रविवार की सुबह गोली लगने से भाजपा नेता के गनर की मौत हो गई। वह भाजपा नेता के फार्म हाउस पर अपनी कार्बाइन की सफाई कर रहा था। इसी दौरान घटना हुई।
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के बबुरी गांव निवासी भाजपा नेता मनोज सिंह की सुरक्षा में तैनात सिपाही रत्नेश प्रजापति की रविवार की सुबह गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।
असलहे की सफाई के दौरान चली गोली
भाजपा नेता के बबुरी गांव स्थित फार्म हाउस पर यूपी पुलिस के 2018 का सिपाही रत्नेश अपनी कार्बाइन की सफाई कर रहा था। इस दौरान अचानक गोली चल गई। आनन-फानन उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने रत्नेश को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। गनर रत्नेश प्रजापति मऊ जनपद का रहने वाला था।

एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मनोज सिंह के यहां दो आरक्षी रत्नेश प्रजापति व रजत पांडेय सुरक्षा में तैनात थे। सुबह 6 बजे मनोज सिंह के रसोइया अवनीश शुक्ला और रजत पांडेय ने सूचना दी कि उनका साथी अपने असलहे की साफ- सफाई कर रहा था, तभी गोली चल गई जिससे वह घायल हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने घायल सिपाही को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम जांच में जुट गई। घर वालों को सूचना दे दी गई है, उनके आने पर आगे कार्यवाही की जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन