फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP leader from Jaunpur marries girl from Pakistan rituals performed online

BJP नेता के घर आएगी पाकिस्तानी बहू : बेटे ने किया ऑनलाइन निकाह, निभाई गईं रस्में, जानें- क्यों किया ऐसा

Sat, 19 Oct 2024 06:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 19 Oct 2024 06:31 PM IST
सार

Jaunpur News: निकाह होने के बाद दूल्हे मोहम्मद अब्बास हैदर ने भी लड़की की विदाई जल्द हो, इसके लिए वीज़ा जल्द जारी करने की अपील की है। शादी में जिले के सम्मानित नागरिकों के साथ भाजपा के एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू भी मौजूद थे। सभी ने दूल्हे के पिता को शादी की मुबारकबाद पेश दी।

विज्ञापन
BJP leader from Jaunpur marries girl from Pakistan rituals performed online
भाजपा सभासद तहसीन शाहिद के घर पाकिस्तानी बहु आएगी। - फोटो : i

विस्तार

जौनपुर शहर के वार्ड संख्या 31 के भाजपा सभासद तहसीन शाहिद के घर पाकिस्तानी बहु आएगी। शुक्रवार की देर शाम को उन्होंने अपने बेटे मो. अब्बास हैदर (26) का निकाह लाहौर निवासी अंदलीप ज़हरा (24) से ऑनलाइन कराया। तहसीन ने बताया कि यह उन्होंने उनके अम्मी और अब्बू के कहे अनुसार कराया है। जल्द ही बहू को अपने घर जौनपुर लाने की तैयारी है। 

विज्ञापन


भाजपा सभासद तहसीन ने बताया कि उनकी बड़ी बहन राना यासमीन जैदी का निकाह साल 1986 में हुआ था। उनका परिवार पाकिस्तान के लाहौर में रहता है। तहसीन के अम्मी और अब्बू कई वर्ष पहले ही उनसे कहा था कि उनके बेटे का निकाह उनकी बहन के बेटी से कराएं। इसी बात को याद कर उन्होंने अपने बेटे अब्बास का निकाह अपनी भांजी अंदलीप से कराया। अब्बास जौनपुर में ही फि्लपकार्ट में काम करते हैं। वहीं, अंदलीप पाकिस्तान के एक विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन


वीजा न मिलने के कारण लेना पड़ा फैसला
तहसीन ने बताया कि पहले यह निर्णय हुआ था कि बारात पाकिस्तान जाएगी। लेकिन कई बार वीजा के लिए आवेदन करने के बाद भी वीजा नहीं मिल पाया। उधर उनकी बड़ी बहन राना यासमीन की तबीयत भी खराब चल रही है। तहसीन ने बताया कि पहले विवाह 21 अक्तूबर को होना सुनिश्चित हुआ था। लेकिन बड़ी बहन की तबीयत और अन्य शादियों में रिश्तेदारों की व्यस्तता के चलते शादी ऑनलाइन कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमामबाड़ा कल्लू मरहूम में हुआ निकाह
भाजपा सभासद तहसीन के बेटे का निकाह शुक्रवार की रात इमामबाड़ा कल्लू मरहूम में संपन्न हुआ। तहसीन अपने साथ सैकड़ों बारातियों को लेकर पहुंचे और टीवी स्क्रीन पर सभी के सामने ऑनलाइन निकाह करवा दिया। निकाह शिया धर्म गुरु मौलाना महफूज़ूल हसन खान ने कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed