फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP District Vice President injured after falling with bike due to pushing of miscreants

बदमाशों के धक्का मारने से बाइक सहित गिरकर घायल हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष

Sun, 05 Sep 2021 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
BJP District Vice President injured after falling with bike due to pushing of miscreants
डोभी। मछलीशहर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश यादव पर शनिवार की रात पतरही बाजार से घर जाते समय बदमाशों ने बाइक में टक्कर मारकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान वे अनियंत्रित होकर बाइक सहित सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही मंडल अध्यक्ष व उनके परिजनों ने तत्काल चंदवक पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर उनको सीएचसी में भर्ती कराया। साथ ही तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। कोपा गांव निवासी मछलीशहर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश यादव रात 10 बजे पतरही बाजार से अपने घर जा रहे थे। वे कोपा डगरा स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पहले पहुंचे थे, तभी दो बाइक से चार की संख्या में पहुंचे चार बदमाश उनके पास पहुंचे, इसके बाद रमेश यादव को अपनी लात से जोर से धक्का मारते हुए बदमाश भाग गए। धक्का लगने से वह असंतुलित होकर बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटे आई है। घटना की जानकारी होते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय पांडे व उनके परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको सीएचसी भर्ती कराया। साथ ही उनसे तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करते हुए बदमाशों की तलाश में जुट गई है। उधर जिला उपाध्यक्ष के ऊपर हुए प्राणघातक हमले को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। इस संबंध एसओ संजय सिंह ने बताया कि तहरीर लेकर चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed