फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP celebrated Ahilyabai Holkar Memorial Day

Jaunpur News: भाजपा ने मनाया अहिल्याबाई होल्कर स्मृति दिवस

Thu, 29 May 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
BJP celebrated Ahilyabai Holkar Memorial Day
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर की ओर से बृहस्पतिवार को जिले में जगह-जगह अहिल्याबाई होल्कर स्मृति दिवस मनाया गया। इस पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। अहिल्याबाई के कार्यों से प्रेरणा लेने पर बल दिया। मडियाहूं: ब्लॉक सभागार में मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल की निगरानी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि ब्रह्मदेव तिवारी ने कहा कि अहिल्याबाई के जीवन और कीर्ति से भारत में नारी का सम्मान झलकता है। मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि पश्चिमी देशों द्वारा हमेशा नकारात्मक अभियान चलाया जाता है कि हमारे यहां नारी का शोषण होता है। केराकत: नगर पंचायत में स्मृति अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गुलाब सरोज ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति कृष्णा जायसवाल ने की। खुटहन: ब्लाक मुख्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने कहा कि महिलाएं विकास की मुख्य धारा से जुड़ कर प्रगति के मार्ग पर बढ़ रही हैं। बीडीओ गौरवेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों का बड़ा योगदान है। जफराबाद: जफराबाद अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम हुआ। पूर्व विधायक डॉ. हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर महिलाओं की आर्थिक हालात के साथ ही राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाया।शाहगंज: अहिल्याबाई की स्मृति में शाहगंज नगर पालिका परिसर में नारी शक्ति वंदन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि मां अहिल्याबाई होल्कर का जीवन देश के लिए समर्पित रहा।
विज्ञापन

काशी क्षेत्र की शोध प्रमुख डॉ. माधवी सिंह ने भी विचार रखा। बरसठी : स्थानीय ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को भाजपा की ओर से विधानसभा पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed