फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP captures key post in 14 blocks of the district

जिले के 14 ब्लॉकों में प्रमुख पद पर भाजपा का कब्जा

Sun, 11 Jul 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
BJP captures key post in 14 blocks of the district
ग्राम व जिला पंचायत के बाद शनिवार को ब्लॉकों में भी प्रमुख पद पर चुनाव संपन्न हो गया। ब्लॉकों में भी प्रमुख पद पर भाजपा का दबदबा कायम रहा। कुल 21 सीटों में से 14 पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया। दो सीटों पर सपा और पांच सीटों पर निर्दल उम्मीदवार ब्लॉक प्रमुख चुने गए हैं। शनिवार को 21 में से 16 ब्लॉकों में प्रमुख पद के लिए मतदान हुआ। पांच ब्लॉकों में प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। अपराह्न तीन बजे के बाद शुरू हुए मतों की गिनती पूरी होने पर नतीजे घोषित हुए तो भाजपा कार्यकर्ता जश्न में डूब गए। सर्वाधिक 14 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए हैं। जिन पांच विकास खंडों में ब्लाक प्रमुख निर्विरोध चुने गए, उनमें केराकत से भाजपा की सरोजा देवी, डोभी से भाजपा की विद्या देवी, बरसठी से भाजपा की अनीता शुक्ला, रामनगर से भाजपा की तारा देवी और बक्शा से निर्दल मनोज यादव शामिल हैं।
विज्ञापन

सुजानगंज: यहां भाजपा की ऊषा शुक्ला ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुईं। ऊषा को 67 मत मिले, जबकि दीप्ति पटेल को 38 मत मिले। सिकरारा : भाजपा के संजय सिंह 70 मत पाकर निर्वाचित हुए। निर्दल सुनीता यादव को 16 मत मिले। सपा की प्रभावती यादव को एक मत मिले, जबकि एक मत निरस्त घोषित हुआ। धर्मापुर: यहां से सपा प्रत्याशी विमलेश यादव 26 मत पाकर निर्वाचित हुईं, जबकि भाजपा की नीलम पाल को 17 वोट मिले। यहां भी एक मत निरस्त हो गया। सिरकोनी : यहां से भाजपा के वंशराज सिंह 67 मत पाकर ब्लॉक प्रमुख चुने गए। सपा की सपना सिंह को 16 मत मिले। रामपुर: यहां से निर्दल नीलम सिंह पत्नी राजेश सिंह 55 मत पाकर निर्वाचित हुईं। अपना दल एस के राहुल सिंह को 44 मतों से संतोष करना पड़ा। मछलीशहर में 95 मत पाकर सपा के गोपेश यादव निर्वाचित हुए। भाजपा की बीना पटेल को 11 मत मिले, जबकि यहां सात मत निरस्त हो गए। मुंगराबादशाहपुर: यहां से भाजपा के सत्येन्द्र सिंह फंटू 68 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। सपा की चमेला देवी को 30 मत मिले। निर्दल उम्मीदवार पूजा दुबे को एक भी मत नहीं मिला। एक मत अवैध घोषित किया गया। जलालपुर में निर्दल प्रत्याशी बदामा देवी 50 मत पाकर निर्वाचित हुईं, जबकि भाजपा की कमलेश कुमारी 35 मत पाकर हार गईं। शाहगंज सोंधी में भाजपा की मंजू सिंह 86 मत पाकर विजयी घोषित की गईं, जबकि सपा की सरिता यादव को 68 मत मिले। एक मत निरस्त हो गया। खुटहन से भाजपा के बृजेश यादव 73 मत पाकर ब्लॉक प्रमुख चुने गए, जबकि सपा की सरयू देई को 29 मत मिले। सात मत निरस्त हो गए। सुइथाकला से भाजपा की विद्या देवी एक मत से निर्वाचित घोषित की गईं। विद्या देवी को 46 मत मिले, जबकि सपा के धर्मेंद्र वर्मा को 45 मत मिले। दो मत निरस्त पाया गया। बदलापुर: निर्दल प्रत्याशी आशा यादव 9 मतों से निर्वाचित हुईं। आशा को 56 मत मिले। भाजपा की डॉ ज्योति सिंह को 47 मत मिले। मड़ियाहूं में निर्दल प्रत्याशी रेखा यादव पत्नी पप्पू यादव 20 मतों से निर्वाचित हुईं। रेखा को 45 मत मिले। निर्दल निर्मला को 25, सपा की ज्योति यादव को 24 मत मिले, जबकि यहां 12 मत निरस्त हो गए। महराजगंज में सपा और भाजपा प्रत्याशी को बराबर मत मिलने के कारण लॉटरी निकाली गई। जिसमें भाजपा की मांडवी सिंह निर्वाचित घोषित हुईं। मांडवी सिंह और सपा के राय हरिश्चंद्र सिंह को 41-41 मत मिले थे। सीडीओ अनुपम शुक्ला की मौजूदगी में लाटरी निकाली गई। जिसमें मांडवी सिंह निर्वाचित घोषित की गईं। करंजाकला: भाजपा की पूनम यादव 84 मत पाकर विजयी घोषित की गईं। सपा की गीता यादव को 25 मत मिले, जबकि दो मत निरस्त हो गए। मुफ्तीगंज: भाजपा की ऊषा देवी 45 मत पाकर निर्वाचित हुईं, जबकि सपा की मीला सरोज को 17 मिले। यहां एक मत निरस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed