{"_id":"594c1ba64f1c1be0478b4632","slug":"bimetric-attendees-to-hire-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी लगाएंगे बायोमेट्रिक हाजिरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी लगाएंगे बायोमेट्रिक हाजिरी
jaunpur
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
प्रधानाचार्यो की बैठक में उपस्थित प्रधानाचार्य।
- फोटो : jaunpur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो की शिया इंटर कालेज सभागार में हुई बैठक में जुलाई से शुरू हो रहे नए शैक्षिक सत्र के लिए शैक्षिक पंचांग जारी कर दिया गया। पंचांग के हिसाब से ही पठन पाठन कराने का निर्देश दिया गया। बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों का नाम आॅनलाइन करने पर बल दिया। शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अटेेंडेंस के लिए एक सप्ताह के भीतर बायोमैट्रिक मशीन लगाने का निर्देश दिया गया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेश राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए समय से आवेदन करने पर बल दिया गया। डीआईओएस भाष्कर मिश्र ने बताया कि नए सत्र के लिए शैक्षिक पंचांग जारी कर दिया गया। प्रधानाचार्यो को निर्देश दिया कि नए सत्र से अटेंडेंस के लिए बायोमेट्रिक मशीन एक सप्ताह के भीतर लगवा दिए जाए। केंद्र निर्धारण के लिए कालेजों का नाम आनलाइन किया जाए ताकि उनका डिटेल वेबसाइट पर अपडेट किया जा सके। माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए अधियाचन प्रेषित करने के लिए कहा गया।
किन कालेजों में शिक्षकों की कमी है। उसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। सेवा निवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा गया। डीआईओएस ने कहा कि सभी प्रधानाचार्यो को निर्देश दिया कि नए सत्र से कालेजों में पठन पाठन का कार्य नियमित किया जाए। इंसपायर एवार्ड के लिए नामांकन के लिए प्रधानाचार्यो को निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि प्रधानाचार्य शासन के आदेश की अनदेखी करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डा. पीके सिंह, शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह, अनिल सिंह, भईयालाल यादव, आरडी सिंह, शैलेश सिंह, सतीश वर्मा, सरिता सिंह आदि मौजूद थे।