फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike riding youth dies in road accident

Jaunpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 02 Oct 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies in road accident
धर्मापुर। जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के विथार गांव के पास रविवार की देर रात हुए एक हादसे में दो बाइक सवार टकरा गए। इसमें एक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी याकिब अपने मित्र फवाद, अदनान के साथ रविवार की देररात करीब साढ़े 11 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर गौराबादशाहपुर से जौनपुर की तरफ जा रहा था। बिथार गांव के पास दूसरी तरफ से शहर से लौटकर सड़क पार कर रहे बाइक सवार संदीप यादव की बाइक को इन तीनों की बाइक ने टक्कर मार दी। चारों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। संदीप यादव को गंभीर चोटे आई । वह बेहोश हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां से चिकित्सकों ने संदीप को वाराणसी रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। वह गौराबादशाहपुर थाना के विथार निवासी संदीप कुमार यादव(38) की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर गौराबादशाहपुर थाने के सब इंस्पेक्टर रामलाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजवा दिया।वही संदीप की मौत के बाद पत्नी ममता, पुत्र साहिल(13), विनीत(10) व पुत्री लाडो(6) का रो-रोकर बुरा हाल है। संदीप दूध बेचकर परिवार का भरण पोषण करता था। इसको लेकर गांव में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed