{"_id":"5ea478878ebc3e90233f016c","slug":"bike-riding-miscreants-firing-panic-jaunpur-news-vns521998177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, मची दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, मची दहशत
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, दहशत
- केराकत कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गांव की घटना, पुलिस छानबीन में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मीरपुर में शुक्रवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायरिंग की आवाज सुनकर जब लोग घरों से बाहर आए तो बदमाश फरार हो गए। एक युवक ने अपने ऊपर हमले का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
गांव निवासी विजय यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि शुक्रवार की रात करीब 12 बजे दो बाइक पर सवार चार बदमाश उसके घर के सामने खड़े हो गए। कुछ लोगों को खड़ा देख भाभी ने उस ओर टॉर्च जलाया तो बदमाशों ने फायर कर दिया। शोर मचाते हुए वह घर में भागी। शोर सुनकर वह बाहर आया तो बदमाशों ने फिर फायर किया। अन्य लोगों के भी जग जाने पर बदमाश फायर करते हुए भाग निकले। संयोग रहा कि गोली किसी को नहीं लगी। मौके से दो खोखा भी बरामद हुए हैं। विजय का कहना है कि कुछ दिनों पूर्व भी उस पर हमला हुआ था। इस बार भी उन्हें ही जान से मारने की नीयत से बदमाश आए थे। इस बाबत कोतवाल बिंद कुमार का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।