फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike rider killed, four injured in road accidents

सड़क हादसों में बाइक सवार की मौत, चार घायल

Mon, 28 Dec 2020 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed, four injured in road accidents
सिकरारा/धर्मापुर। जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर गुलजारगंज के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, धर्मापुर में पिकअप की टक्कर के बाद टेंपो पलटने से चार यात्री घायल हुए। उनका नजदीकी अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

सिकरारा थाना क्षेत्र के बोधापुर गांव निवासी विजय यादव (46) शनिवार को किसी कार्य से दुदौली गए थे। देर रात लौटते समय गुलजारगंज के पास किसी वाहन की चपेट में आ गए। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पास से मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त कर सूचना पुलिस को दी गई। भतीजे अंकुश यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, जौनपुर-केराकत मार्ग पर सवारियों को लेकर जौनपुर जा रही टेंपो को धर्मापुर शिव मंदिर के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही टेंपो पलट गया। इसमें सवार अरमान (35), बहादुर (28), रमेश (28), सूरज (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। अरमान व बहादुर का सिर फट गया है। चारों घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजवाया। घायलों में तीन धर्मापुर बाजार के निवासी हैं। पिकअप और टेंपो चालक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed