{"_id":"dd3e7a3ed21838ce898eab45ac981b7c","slug":"bike-rider-injured-in-the-incident-flywheel-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार घायल, चक्का जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार घायल, चक्का जाम
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Tue, 05 May 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अक्खीपुर गांव के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में जीप की चपेट में आकर बाइक सवार युवक घायल हो गया। जीप मौके पर छोड़ चालक फरार हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर दिया। गुस्साए लोगों ने जीप को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के अक्खीपुर गांव निवासी शिव प्रसाद (24) बाइक से जा रहे थे। वह गांव में सड़क पर पहुंचे थे तभी शाहगंज की ओर से आ रही जीप की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने जीप को क्षतिग्रस्त कर दिया। अक्खीपुर गांव निवासी राजेश यादव ने जाम समाप्त कराने का प्रयास किया तो आक्रोशित लोगों ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। दोनों युवकों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इसकी सूचना पाकर कई थानों की पुलिस और पीएसी के जवानों ने जाम कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। घायल बाइक सवार युवक और राजेश यादव को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।