फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike rider falls after colliding with buffalo, woman dies

Jaunpur News: भैंस से टकराने से बाइक सवार गिरे, महिला की मौत

Tue, 28 Jan 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bike rider falls after colliding with buffalo, woman dies
जौनपुर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सोमवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुंगराबादशाहपुर : सुजानगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज गांव निवासी गोविंद अपनी पत्नी प्रीति व बच्चों के साथ रविवार को बाइक से मुंगराबादशाहपुर जा रहे थे। मुंगराबादशाहपुर के बिलवार मार्ग पर फत्तूपुर गांव के पास पहुंचे थे तभी सामने से अचानक एक भैंस आ गई। बाइक टकराने से सभी गिर पड़े। हादसे में पत्नी प्रीति (30) गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के तीन बच्चे हैं। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि हादसे में घायल महिला की मौत हो गई है। सिंगरामऊ : बछुआर गांव के पास स्थित वाटर पार्क के सामने फोरलेन-731 पर रविवार को अयोध्या से लौट रही बस की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि सड़क पार करते समय साइकिल सवार तेज गति से आ रही बस की चपेट में आ गया। बस में बैठे सभी यात्री झारखंड व बिहार के हैं। थानाध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों से बात करके बस में बैठे यात्रियों को रोडवेज बस से वाराणसी के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed