फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike rider dies due to tractor collision

ट्रैक्टर के टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

Fri, 06 May 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to tractor collision
केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मई के टऊंआ निवासी बाइक सवार व्यक्ति की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

टऊंआ निवासी रामचंद्र सिंह (58) वर्ष बुधवार की शाम 7 बजे किसी कार्य से मई गांव गए थे। वापस घर आते समय रात लगभग 9 बजे वे विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। इस हादसे में बाइक सवार रामचंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने पीड़ित के घरवालों को सूचना दी। घर वालों ने आनन-फानन में उन्हें ट्रामा सेंटर बीएचयू में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान रामचंद्र की मौत हो गई। रामचंद्र का इकलौता बेटा प्रिंस सिंह पुलिस में है। तीन बेटियां हैं। सूचना मिलने पर थानागद्दी के चौकी प्रभारी संतोष कुमार यादव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर और बाइक दोनों को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया गया है। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed