{"_id":"5fb93cbe8ebc3e9ba661d2f4","slug":"bike-rider-dies-due-to-pickup-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, बाजार से घर जाते समय हुआ हादसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, बाजार से घर जाते समय हुआ हादसा
Sat, 21 Nov 2020 09:43 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 21 Nov 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल
जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तरहठी रोड पर शिवपुर के पास शनिवार की रात साढ़े 8 बजे पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
ग्राम सोहंसा निवासी शेषमणि शुक्ल (55) बाइक से मुंगराबादशाहपुर बाजार किसी काम से आए थे। लौटते समय शिवपुर के पास विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही आ रही पिकअप ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में शेषमणि को सिर में गंभीर चोट आई। मौजूद लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन