फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike driver dies after being hit by tractor

टैक्टर की चपेट में आकर बाइक चालक की मौत

Mon, 20 Jun 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bike driver dies after being hit by tractor
खुटहन। धमउर गांव के कलापुर मोड़ पर रविवार को ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक चला रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसी बाइक पर बैठी उसकी माता और पत्नी को हल्की चोटे आयीं। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को सीएससी ले आई। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बरयीपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद (37) रविवार को बाइक पर अपनी माता अमृता देवी और पत्नी उषा देवी को बिठाकर स्थानीय थाना क्षेत्र के दिदखोरा गांव में अपनी बहन के घर तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कलापुर मोड़ पर नदौली की तरफ से बालू लादकर आ रहा ट्रैक्टर अचानक खुटहन की तरफ मुड़ गया। पीछे से आ रहा बाइक सवार ट्रैक्टर से भिड़ गया। दोनों महिलाएं तो दूसरी तरफ गिर गई वहीं बाइक चालक ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। राजेंद्र की मौत से जहां मां बाप के बुढ़ापे का सहारा छिन गया। वहीं पत्नी ऊषा अनाथ हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed