फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike collided with a brick-loaded tractor-trailer, young man dies

Jaunpur News: ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक टकराई, युवक की मौत

Mon, 05 Oct 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with a brick-loaded tractor-trailer, young man dies
बक्शा- दुर्घटना में मृत महेंद्र कुमार गौतम
संवाद न्यूज एजेंसी बक्शा। उटरुकला गांव स्थित राजा ढाबा के पास रविवार को ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक की टक्कर हो गई। इसके चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी महिला घायल हो गई। प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पीथापुर गौरमाफी निवासी महेंद्र कुमार गौतम (27) अपनी पड़ोस के रिश्ते की चाची मनीता देवी के साथ बाइक से नौपेड़वा स्थित एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। वे राजा ढाबा के पास पहुंचे ही थे कि धनियामऊ परास ईंट भट्ठे से ईंट लादकर जा रहा ट्रैक्टर का चालक अचानक ट्रैक्टर को दाहिने तरफ मोड़ दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई। इसकी चपेट में आने से महेंद्र कुमार की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठी महिला मनीता घायल हो गई। थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article