फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bihar laborer murdered in Mariahu, dead body found in premises

बिहार के श्रमिक की मड़ियाहूं में हत्या, अहाते में मिला शव

Tue, 30 Mar 2021 07:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Bihar laborer murdered in Mariahu, dead body found in premises
मड़ियाहूं । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव में किराए के मकान में रह रहे श्रमिक की हत्याकर मकान के पीछे अहाते में फेंका गया शव मंगलवार को सुबह मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो साथियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है जबकि उसका तीसरा साथी फरार है। मृत युवक के गले में गमछा लिटा था। जिससे अनुमान लगाया जा रहा कि गला कसकर उसकी हत्या की गई है। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के चचौली गांव निवासी सोनू (25) पुत्र हरिशंकर अपने तीन अन्य साथियों के साथ मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव में रामश्रृंगार यादव के मकान में किराए पर रहता था। यहां रहकर वह मकान की शटरिंग का काम करता था। मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे मकान के पीछे अहाते में उसका शव पाया गया। उसके गले में लाल रंग का गमछा लिपटा था। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ संत प्रसाद उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने उसी कमरे में किराए पर रहने वाले उसके साथी इंद्रदेव शाह और अरविंद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि उसका तीसरा साथी अजय मौके से फरार बताया जा रहा है। सीओ संत प्रसाद उपाध्याय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सोनू की मौत की असली वजह पता चल सकेगी। घटना की सूचाना उसके परिजनों को दे दी गई है। अभी किसी ने घटना की तहरीर नहीं दी है। परिजनों से तहरीर लेकर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed