फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Big robbery incident miscreants looted 5.17 lakh from courier agency employee in Jaunpur

यूपी: जौनपुर में लूट की बड़ी वारदात, बदमाशों ने कुरियर एजेंसी के कर्मचारी से लूटे 5.78 लाख

Mon, 11 Jan 2021 05:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 11 Jan 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
Big robbery incident miscreants looted 5.17 lakh from courier agency employee in Jaunpur
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बाइक सवार बदमाशों ने एक कोरियर एजेंसी के कर्मचारी से 5.78 लाख रुपये लूट लिए। असलहे के बल पर वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। लूट की वारदात से इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। पीड़ित से भी बात की, लेकिन पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने बताया कि जिले के शाहगंज में दादर पुल के पास लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल जांच की जा रही है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के सुरिस गांव स्थित बरदहिया बाजार के पास ई कॉम एक्सप्रेस कोरियर कंपनी का कार्यालय है। विभिन्न ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनियों के सामानों की डिलीवरी यहां से होती है। सुल्तानपुर के अखंडनगर निवासी सौरभ सिंह इसका संचालन करते हैं। सोमवार की सुबह करीब सवा दस बजे कंपनी में कार्यरत मियांपुर निवासी मो. नसीम 5.78 लाख रुपये बैग में रखकर बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में जमा करने जा रहा था।
विज्ञापन


मो. नसीम के मुताबिक दादर पुल पर कोल्ड स्टोरेज के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और असलहे से आतंकित कर रुपये से भरा बैग लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए तेज रफ्तार में भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल से कोरियर कंपनी के कार्यालय तक लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ की। कंपनी के तीन कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया।

एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार, सीओ अंकित कुमार, क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंची। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज में कहीं भी पीड़ित कर्मचारी नजर नहीं आ रहा। उसके पास मोबाइल भी था, लेकिन उसने न तो 112 नंबर पर सूचना दी और न ही कोतवाली पुलिस को। वह पहले अपनी कंपनी के कार्यालय पहुंचा और फिर वहां से थाने गया। मामला संदिग्ध लग रहा है। विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed