फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Big personalities of corporate world will interact with students

Jaunpur News: विद्यार्थियों से संवाद करेंगे कॉर्पोरेट जगत के दिग्गज

Tue, 25 Mar 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Big personalities of corporate world will interact with students
करंजाकला। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 25 मार्च को भव्य कॉर्पोरेट कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे कॉर्पोरेट क्षेत्र के शीर्ष अधिकारियों का स्वागत किया। यह कार्यक्रम महंत अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में मंगलवार को शुरू होगा। कॉर्पोरेट कॉन्क्लेव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को कुलपति सभागार में कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने शिक्षकों व अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। इस दौरान कॉन्क्लेव के संयोजक प्रो.अविनाश पार्थीडेकर ने विभिन्न समितियों के सदस्यों के साथ तैयारियों का जायजा लिया। इस कॉन्क्लेव में एक दर्जन से अधिक कॉर्पोरेट क्षेत्र के प्रतिष्ठित अधिकारी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों के लिए समानांतर सत्रों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे वे औद्योगिक क्षेत्र की बारीकियों को समझ सकें और विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर सकें। इस कार्यक्रम में कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी, जिनमें रिलायंस जीओ इंफोकॉम के अध्यक्ष सुनील दत्त ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे। इसके अलावा कॉनकॉर्डे मोटर्स इंडिया के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी रंजीव कपूर, शेल पेट्रोल और विमानन विशेषज्ञ संदीप खन्ना आदि शामिल होंगे। एप्टेक लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अतुल जैन, हिंडाल्को मुंबई के संयुक्त अध्यक्ष एवं प्रमुख अधिकारी भास्कर भट्टाचार्य, विनीत सिंह व एसोसिएट्स के संस्थापक एवं पूर्व सैमसंग इंडिया के महाप्रबंधक विनीत सिंह, बाॅयोटेक्नोलॉजी क्षेत्रीय केंद्र, नोएडा के सहयोगी निदेशक डॉ.सुदीप भर, एएमबीआईका स्टील्स लिमिटेड, नई दिल्ली के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी विकास पुरी, एसटीएम माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड ग्रेटर नोएडा के वरिष्ठ समूह प्रबंधक अमित मिश्रा, हाइडेलबर्ग सीमेंट व जुआरी सीमेंट के उपाध्यक्ष (कानूनी) शशांक शेखर शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed