फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bharat Vikas Parishad won 11 awards

Jaunpur News: भारत विकास परिषद ने जीता 11 अवॉर्ड

Wed, 22 Mar 2023 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Bharat Vikas Parishad won 11 awards
जौनपुर। भारत विकास परिषद काशी प्रांत की ओर से आयोजित महिला समागम एवं आभार संध्या कार्यक्रम में सत्र 2022-23 में काशी प्रांत की 32 शाखाओं द्वारा वर्ष भर किए गए कार्यों के मूल्यांकन प्रांतीय अध्यक्ष मुकुल शाह एवं महासचिव रविप्रकाश जायसवाल द्वारा किया गया। जिसमें जौनपुर शाखा को श्रेष्ठ शाखा घोषित किया। अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष एवं दिलीप जायसवाल को सर्वश्रेष्ठ सचिव को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। काशी प्रांत द्वारा आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के एकल गीत प्रतियोगिता में प्रीती गुप्ता ने पूरे प्रांत में दूसरा स्थान प्राप्त किया। शाखा द्वारा वर्ष भर किए गए कार्यों में समयबद्ध शुल्क, संस्कृति सप्ताह, महापुरुष जयंती, रक्तदान शिविर, गुरु वंदन छात्र अभिनंदन, नशामुक्ति अभियान, राष्ट्रीय समूह गान सहित तमाम प्रकल्प का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार जौनपुर शाखा को प्राप्त हुआ। इस अवसर पूर्व अध्यक्ष विक्रम गुप्ता, नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, पंकज सिंह, आशुतोष सिंह, गणेश साहू, रमेश श्रीवास्तव, संजय अस्थाना, अतुल सिंह, गौरव मौर्या, महेंद्र चौधरी, दिवाकर गुप्ता, सुजीत गुप्ता, कृष्ण कुमार जायसवाल, दिलीप सिंह आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed