फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bhandari station gets 5 new staff, both reservation counters open

Jaunpur News: भंडारी स्टेशन को मिले 5 नये स्टाफ, दोनों आरक्षण काउंटर खुले

Fri, 20 Jun 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Bhandari station gets 5 new staff, both reservation counters open
जौनपुर। भंडारी स्टेशन पर स्टाफ का अभाव लंबे समय से था। इस समस्या को अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इस खबर का संज्ञान लेते हुए सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने रेल मंत्री को पत्र लिखा और भंडारी स्टेशन पर 5 स्टाफ उपलब्ध हुए। कर्मचारियों की नियुक्ति होने से बंद दोनों आरक्षण काउंटर खुलने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

जौनपुर जंक्शन पर रिजर्वेशन स्टाफ की कमी थी। इनकी संख्या पहले चार थी। इस कारण स्टेशन को 40 लाख रुपये प्रतिदिन के हिसाब से राजस्व का नुकसान होता था। स्टाफ की कमी से रिजर्वेशन की दो खिड़कियां हमेशा बंद रहती थीं। 4 जून को अखबार ने आरक्षण कांउटर की दो खिड़कियां बंद, 40 लाख रुपये घटा राजस्व शीर्षक के साथ खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इस खबर का संज्ञान लेते हुए जौनपुर के सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने रेलमंत्री को 4 जून को पत्र लिखा और तत्काल स्टेशन स्टाफ उपलब्ध कराने की मांग की। रेल मंत्री ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 5 रिजर्वेशन स्टाफ उपलब्ध करावाए। स्टाफ आ जाने से स्टेशन पर दोनों आरक्षण काउंटर खुल रहे हैं और यात्रियों को सुलभता से टिकट मिल जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक रामप्रकाश यादव ने अखबार, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा और रेल मंत्री का आभार जताया। उन्होंने बताया कि मंडल में रिजर्वेशन के सबसे अधिक स्टाफ जौनपुर जंक्शन को मिले हैं। इससे यात्रियों को कोई असुविधा भी नहीं हो रही है और उन्हें आराम से टिकट मिल जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed