फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Being served to detainees in prison thin lentil

जेल में बंदियों को परोसी जा रही पतली दाल

Tue, 15 Dec 2015 12:52 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Tue, 15 Dec 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
Being served to detainees in prison thin lentil
जिला कारागार में बंदियों को परोसी जाने वाली दाल की क्वालिटी काफी खराब है। इसका खुलासा सोमवार को जिला जज, सीजेएम, डीएम और एसपी के मुआयने में हुआ। न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों ने जेल प्रशासन को बंदियों को खाने
विज्ञापन


की क्वालिटी ठीक करने और साफ सफाई बेहतर करने का निर्देश दिया। इस दौरान बंदियों की तलाशी भी ली गई और उनसे समस्याओं के बारे में भी पूछा गया। सोमवार को तकरीबन तीन बजे जिला जज लुकमानुल हक, सीजेएम अभिनय कुमार
विज्ञापन


मिश्र, डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, एसपी राजूबाबू सिंह पीएसी और दर्जनभर थानेदारों के साथ जेल पहुंचे। जहां जेल की व्यवस्था का अफसरों ने अवलोकन किया। बंदियों को परोसे जाने वाले खाने की क्वालिटी तो कुछ ठीक की गई थी लेकिन जो दाल थी
विज्ञापन
विज्ञापन


उसमें पानी की मात्रा अधिक थी। जेल सूत्रों की मानें तो  बंदियों ने ठंड में पर्याप्त कंबल न मिलने की भी शिकायत की। सुबह चाय की क्वालिटी भी ठीक न होने की शिकायत की। 

बैरकों में तलाशी के दौरान कोई आपत्ति जनक वस्तु नहीं मिली। जेल अधीक्षक शैलेंद्र मैत्रे ने बताया कि मुआयने में कोई कमी नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed