फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BEd Joint Entrance Examination will be held at 68 centers of the district

जिले के 68 केंद्रों पर होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा

Tue, 28 Jun 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
BEd Joint Entrance Examination will be held at 68 centers of the district
जौनपुर। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परीक्षा के लिए जिले में कुल 68 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 29 हजार 119 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसी प्रकार गाजीपुर जिले में होने वाली परीक्षा की निगरानी भी पूर्वांचल विश्वविद्यालय करेगा। यहां परीक्षा के लिए कुल 35 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा में कुल 15 हजार 608 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 से 12 बजे तक और दूसरी पाली में दो से पांच बजे तक होगी। परीक्षा की निगरानी के लिए 27 सेक्टर और 68 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश ने बताया कि परीक्षा को 6 जोन और दो सुपर जोन में बांटा गया है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य,डीएम मनीष कुमार वर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश की मौजूदगी में आन लाइन समीक्षा बैठक हुई। परीक्षा के आयोजन रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की ओर से परीक्षा के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। एडीएम ने बताया कि परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। साफ सुथरी परीक्षा के लिए सुरक्षा की पूरी तैयारी है। इस बार अभ्यर्थियों को अपने साथ फोटो युक्त पहचान पत्र लाना होगा। आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या मतदाता पहचान पत्र में से कोई एक फोटो युक्त पहचान पत्र साथ लाना होगा। परीक्षा से एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। पूर्वांचल विश्वविद्यालय छह जुलाई की होने वाली प्रवेश परीक्षा की तैयारी में जुटा है। सभी परीक्षा केेंद्रों पर दो-दो पर्यवेक्षक विवि प्रशासन ने तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed