फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BDO in charge of communicable diseases made the chiefs aware

Jaunpur News: संचारी रोग के प्रभारी बीडीओ ने प्रधानों को किया जागरूक

Thu, 30 Mar 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
BDO in charge of communicable diseases made the chiefs aware
विकास खण्ड सभागार में प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने संचारी रोग अभियान को लेकर ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की।बीडीओ बताया कि विकास खंड के हर गांव में एक अप्रैल से तीस अप्रैल तक संचारी रोग अभियान चलाया जाएगा। वहीं सत्रह अप्रैल से तीस अप्रैल तक गांव गांव दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान गांव में साफ सफाई और दवा का छिड़काव कराया जाएगा। रैली निकालकर माध्यम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होेंने कहा कि अभियान के दौरान कोताही बरतने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार गौतम ने लोगों को दूषित पानी और गंदगी से होने वाली बीमारी से बचाव का उपाय बताया। बीएमसी यूनिसेफ शाहिद अली खान ने लोगों से रूटीन वैक्सिनेशन कराने का आह्वान किया। इस अवसर एडीओ पंचायत लालजी राम, सहायक बीडीओ सुबास चंद्र, हेल्थ सुपरवाइजर गौरव श्रीवास्तव, सचिव धर्मेंद्र राय, ग्राम प्रधान नरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed