फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Battles against the personnel took vows

लाठीचार्ज के खिलाफ कर्मियों ने भरी हुंकार

Thu, 12 Feb 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 12 Feb 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
Battles against the personnel took vows
लखनऊ में बिजली कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को हुसैनाबाद हाइडिल परिसर में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की तानाशाही के चलते बिजली कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। अपनी आवाज उठाते हैं तो उन्हें लाठी खानी पड़ती है।

   अध्यक्षता कर रहे विजय गुप्ता ने कहा कि अपनी मांगाें को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे बिजली कर्मचारियों पर लाठी चार्ज कर तानाशाही का प्रदर्शन किया है।

इसके विरोध में प्रांत के संयुक्त संघर्ष समिति के निर्देश पर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर अंकित श्रीवास्तव, बृजेश पांडेय, संजय यादव, महेंद्र यादव, महेंद्र पटेल, रवींद्र सिंह, असगर मेंहदी, चंद्रशेखर उपाध्याय, विश्राम मौर्या, कमलेश यादव, राज कुमार, रवींद्र सिंह, संतराम, धर्मवीर, अभिनंदन सिंह, कमला पांडेय, मुक्तेश चंद्र श्रीवास्तव, अशोक मौर्या, रतन श्रीवास्तव, राजा यादव, जंग बहादुर यादव, उमाशंकर यादव, अवधेंद्र चौबे आदि मौजूद थे। संचालन बिजली कर्मचारी संघ के महामंत्री हेमंत श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर: स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने लखनऊ में साथियों पर हुई लाठीचार्ज की घटना के विरोध में काली पट्टी बांधकर धरना दिया। धरने में मो. सलीम, अजीज अहमद, अरशद, कल्लू, शहाबुद्दीन, रमेश पटेल, हनुमान, लालचंद्र, चंद्रसेन सिंह, बनवारी लाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed