फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Basic schools will open from June 16

Jaunpur News: 16 जून से खुलेंगे बेसिक विद्यालय

Thu, 05 Jun 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Basic schools will open from June 16
परिषदीय विद्यालय 16 जून से खुलेंगे और पढ़ाई के लिए वातावरण तैयार किया जाएगा। गर्मी की छुट्टियों के बाद जिले के बेसिक शिक्षा परिषद के सभी विद्यालय 16 जून से खोलने की तैयारी है। विद्यालयों में साफ-सफाई की जाएगी और बच्चों के स्वागत के लिए सजावट की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डा. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा का निर्देश है कि स्कूल 16 जून से खोलकर पठन-पाठन का माहौल तैयार किया जाए। शिक्षक व छात्र-छात्राओं के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए काम किया जा रहा है। अगले सप्ताह स्कूल खुल रहे हैं। इसलिए सारी तैयारियां पूरी कर लेने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा, राज्य परियोजना कार्यालय, बेसिक शिक्षा निदेशालय और एससीईआरटी की टीमें इस बार विद्यालय खुलने के बाद बीएसए कार्यालयों के साथ ही विद्यालयों का भी निरीक्षण करेंगी। कार्यालयों की व्यवस्था दुरुस्त कराने का भी निर्देश जारी किया गया है। विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन की नियमित व्यवस्था, शिक्षकों की उपस्थिति की पड़ताल जिला व ब्लाक स्तरीय टास्क फोर्स 16 जून से करेंगी। डीबीटी के माध्यम से छात्र-छात्राओं को यूनीफार्म, स्कूल बैग, जूते-मोजे और स्वेटर के लिए अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजी है। स्कूल पहुंच कर शिक्षक विद्यालयों में सफाई के साथ कागजी काम पूरा करेंगे। स्कूलों में पढ़ाई के लिए बेहतर परिवेश बनाने के लिए खाका तैयार करेंगे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed