फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bank accounts of 35 percent students could not be linked with Aadhaar

35 प्रतिशत छात्रों के बैंक खाते आधार से नहीं हो पाए लिंक

Tue, 09 Aug 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bank accounts of 35 percent students could not be linked with Aadhaar
जौनपुर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे छात्रों के बैंक खातों को आधार से जोड़ने के लिए दूसरे चरण का अभियान शुरू हो गया है। विभाग की ओर से ड्रेस और जूता मोजा के लिए शासन से मिलने वाली धनराशि को उनके खातों में भेजने के लिए बैंक खातों को अपडेट किया जा रहा है।
विज्ञापन

विभाग की माने तो करीब 35 प्रतिशत छात्रों के आधार उनके बैंक खातों से लिंक नहीं हो पाए हैं। विभाग इन खातों को आधार से जोड़ने के लिए दूसरे चरण का अभियान शुरू कर दिया है। बैंक खाते से आधार से जुड़े बिना यूनिफार्म की धनराशि अभिभावकों को नहीं मिल सकेगी। जिले के परिषदीय विद्यालयों में करीब पांच लाख 10 हजार छात्र पंजीकृत हैं। अभी तक करीब 65 प्रतिशत अभिभावकों के खाते ही आधार से जोड़े जा सके हैं। सरकार की ओर से चलाए जा रहे अभियान का लाभ सभी को मिले के लिए छात्र और उनके अभिभावकों के बैंक खातों को आधार से जोड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। डीबीटी के जरिए अभिभावकों के खाते धन भेजने का सिलसिला शुरू हो गया है। बिना आधार प्रमाणीकरण के अभिभावकों के बैंक खाते में धनराशि नहीं जा पाएगी ऐसे अभिभावकों के खाते में बाद में धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में हैं 2807 परिषदीय विद्यालय
जौनपुर। जिल में कुल 2807 परिषदीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इसमें कक्षा एक से पांच तक के कुल 1930 विद्यालय, कक्षा छह से आठ तक के 411 विद्यालय और कक्षा एक से आठ तक के कुल 866 विद्यालयों का संचालन बेसिक शिक्षा विभाग कर रहा है। इन विद्यालयों में करीब पांच लाख 10 छात्र पंजीकृत हैं। विभाग की ओर से इन छात्रों को 1200 रुपये प्रति छात्र के हिसाब से ड्रेस और जूता मोजा के लिए अभिभावकों के खाते में भेजा जाना है। ऐसे में छात्रों का आधार उनके अभिभावकों के खाते से जोड़ा जाना जरूरी है। विभाग के अधिकारियों की माने तो करीब 65 प्रतिशत बैंक खातों को आधार से जोड़ दिया गया है। शेष खातों को जोड़ने के लिए अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों को डीबीटी का लाभ पाने के लिए बैंक खातों को आधार से लिंक होना जरूरी है। जिले के 65 प्रतिशत खातों को आधार से जोड़ दिया गया है। शेष खातों को भी जोड़ने के लिए अभियान चल रहा हैं। कुछ खाते ऐसे भी हैं, जिसमें खामियां हैं। उसे ठीक कराया जा रहा है। शीघ्र छात्रों को उसका लाभ मिलने लगेगा। - डा. गोरखनाथ पटेल बीएसए जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed