फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Balloon stuck in windpipe, innocent dead

स्वांस नली में फंसा गुब्बारा, मासूम की मौत

Tue, 16 Feb 2021 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Balloon stuck in windpipe, innocent dead
बरसठी। थाना क्षेत्र के रायपुर दुर्गा गांव में सोमवार को सांस की नली में गुब्बारा फंसने से छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। वह मुंह से गुब्बारे में हवा भर रहा था, लेकिन गलती से उसे निगल गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, मगर बचाया नहीं जा सका। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। इकलौते पुत्र की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

रायपुर दुर्गा गांव निवासी शशिकांत यादव का पुत्र सिद्धार्थ (6) गुब्बारा लेने के लिए जिद कर रहा था। मां ने उसे गुब्बारा दे दिया। सिद्धार्थ गुब्बारे से खेल रहा था। गुब्बारा फटने के बाद वह उसे दुबारा फूलाने का प्रयास करने लगा। इस दौरान गलती से गुब्बारा उसके मुंह में चला गया। अचानक उसे तेज खांसी आने लगी। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे। पहले तो उन्हें इसका आभास ही नहीं हो सका, बाद में जब बच्चे ने उन्हें इशारे से समझाया तो वह सन्न रह गए। तब तक सिद्धार्थ की सांस फूलने लगी थी। आनन-फानन उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। सांस की नली में गुब्बारा चिपक जाने से डॉक्टर उसे बाहर निकालने में नाकाम रहे। अंतत: सिद्धार्थ की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed