फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bakrid prayers today, preparations complete in Eidgahs and mosques

Jaunpur News: बकरीद की नमाज आज, ईदगाहों-मस्जिदों में तैयारियां पूरी

Wed, 27 May 2026 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bakrid prayers today, preparations complete in Eidgahs and mosques
मंडी में बिकने के लिए आए बकरे। पाठक
जौनपुर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर सभी 123 ईदगाहों और 292 मस्जिदों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। त्योहार को लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सबसे अधिक शहर कोतवाली क्षेत्र के मछलीशहर पड़ाव स्थित ईदगाह, शाही इमामबाड़ा में होगी। ईदगाहों और मस्जिदों की साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा और नमाजियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उलेमाओं ने लोगों से समय से पहले ईदगाह पहुंचने, भाईचारा बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील की है। खेतासराय : घोषित समय के अनुसार सुबह 6 बजे ईदगाह अतरौरा, मीनारा वाली मस्जिद मानीकलां, ईदगाह मजडीहा, ईदगाह रफीपुर एवं ईदगाह पाराकमाल में नमाज़ अदा की जाएगी।
विज्ञापन

सुबह 6:15 बजे ईदगाह मानीकलां, ईदगाह मारूफपुर, ईदगाह लखमापुर और मस्जिद हलीमी खेतासराय में नमाज़ होगी। वहीं सुबह 6:30 बजे ईदगाह भुड़कुड़हां, घेइरन की मस्जिद, ईदगाह गुरैनी, मस्जिद जन्नतुल फिरदौस मानीकलां, ईदगाह सोंगर, ईदगाह जमदहां, ईदगाह ढंढवारा खुर्द, मस्जिद ढंढवारा कलां, मस्जिद सहावें, ईदगाह भरौली एवं ईदगाह उसरहटा में नमाज़ अदा की जाएगी। इसके अलावा सुबह 6:45 बजे ईदगाह मनेछा और ईदगाह जैगहा, 6:50 बजे ईदगाह बरंगी, 7 बजे ईदगाह गोरारी तथा 7:15 बजे ईदगाह खेतासराय में नमाज़ का समय निर्धारित किया गया है। प्रशासन की ओर से भी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा और स्थानीय प्रशासन लगातार निगरानी करेगा। उलेमाओं एवं समाजसेवियों ने लोगों से कुर्बानी के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed