{"_id":"6670822acfc87541d3073fa6","slug":"bakrid-namaz-read-with-aqidat-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-117415-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: अकीदत के साथ पढ़ी गई बकरीद की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: अकीदत के साथ पढ़ी गई बकरीद की नमाज
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में सोमवार को ईद-उल-अजहा धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। इसके बाद जानवरों की कुर्बानी दी गई। दिनभर पकवान खाने और खिलाने का दौर चलता रहा।
शाहगंज : नगर व क्षेत्र के बडागांव, भांदी, सबरहद, उसरहटा, हुसैनाबाद व ईदगाह समेत तमाम मस्जिदों में नमाज अदा की गई। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। बकरीद के मौके पर पुरानी सब्जी मंडी स्थित बड़ी मस्जिद, घासमंडी स्थित अंजुमन मस्जिद, योगीनाथ तिराहा स्थित दाताशाह मस्जिद, एराकियाना स्थित सुबहानी मस्जिद समेत क्षेत्रीय इलाकों के मस्जिदों में लोगों ने नमाज अदा की। मोहल्ला भादी ख़ास में शिया समुदाय ने ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की। मस्जिद के इमाम मौलाना शाकिब कासमी ने ख़ुतबा दिया।
जफराबाद : बकरीद की नमाज सोमवार को कबूलपुर ईदगाह सहित अधिकतर मस्जिदों में अदा की गई। ईदगाह में मौलाना मो.नासिर ने बकरीद की नमाज अदा कराई। जलालपुर थाने के उपनिरीक्षक सदन प्रसाद अपने हमराहियों के साथ लगातार भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
मछलीशहर : नगर स्थित ईदगाह पर शहर-ए-इमाम मौलाना अबुल कलाम ने ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह सात बजे पढ़वाई। ईदगाह के बाद नगर के जामा मस्जिद, शुभानिया मस्जिद, शाही मस्जिद सहित अन्य आधा दर्जन मस्जिदों पर भी सवा आठ बजे तक नमाज हुई। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल, एसडीएम राजेश चौरसिया, क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह, कोतवाल अशेषनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
मुफ्तीगंज : जामा मस्जिद मुफ्तीगंज में मौलाना बहाउद्दीन, नूरानी मस्जिद मुफ्तीगंज गली में मौलाना दानिश अली, नूरी मस्जिद इटैली में मौलवी अनीश शाह व नैपुरा मस्जिद में हाजी उस्मान ने नमाज अदा कराई।
महराजगंज : क्षेत्र के केवटली स्थित जामा मस्जिद मेन रोड स्थित कदरिया मस्जिद सहित सभी ईदगाह व मस्जिदों पर सुबह सात बजे नमाज अदा की गई। मौलाना महताब अंसारी ने मुल्क में अमन सलामती की विशेष दुआ कराई।
गौराबादशाहपुर : गौराबादशाहपुर कस्बा के कुकुहां मोड़ स्थित ईदगाह में हाफिज अशहद, ईदगाह गौरा में हाफिज रेहान, जामा मस्जिद में हाफिज उमर, मस्जिद तैयबा में हाफिज तालिब, शिया समुदाय की मस्जिद बमैला में मौलाना अली अब्बास ने बकरीद की नमाज अदा कराई। चोरसंड स्थित ईदगाह, रामपुर सरसौड़ा, बारी, भदेवरा स्थित मस्जिद व गजना स्थित ईदगाह में भी बकरीद की नमाज अदा की गई।
खेतासराय : नगर व क्षेत्र के प्रमुख ईदगाहों व मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई। नगर की शाही ईदगाह खेतासराय में कारी जलालुद्दीन बरकाती ने व हलीमी मस्जिद में मौलाना अहमद नसीम ने नमाज अदा कराई। गुरैनी ईदगाह में मौलाना अहमद शमीम व मानी कलां ईदगाह में हाफिज रियाज ने इमामत किया।
सुइथाकलां : क्षेत्र के सुइथाकलां, पुरासंभलशाह, डकहा, जमदरा, खान बड़ेपुर, हमजापुर, सारी जहांगीर पट्टी समेत तमाम गांवों में पूरे धूमधाम के साथ ईद उल अजहा का पर्व मनाया गया।