फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bahubali Dhananjay Singh's wife Srikala Singh leads unilaterally, model Deeksha Singh is behind

बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह ने बनाई एकतरफा बढ़त,  मॉडल दीक्षा सिंह पीछे चल रहीं

Sun, 02 May 2021 11:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 02 May 2021 11:30 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी की देवरानी सुमन ने बनाई भाजपा प्रत्याशी पर बढ़त
रात नौ बजे तक जिला पंचायत के किसी भी वार्ड की गणना नहीं हुई थी पूरी

विज्ञापन
Bahubali Dhananjay Singh's wife Srikala Singh leads unilaterally, model Deeksha Singh is behind
जौनपुर के सिरकोनी ब्लाक पर मतगणना कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में जिला पंचायत सदस्य के पदों पर किसी भी वार्ड की गिनती देर रात तक पूरी नहीं हो पाई थी। गणना कार्मिकों की सुस्ती के चलते अधिकांश ब्लाकों में दूसरे-तीसरे राउंड की गणना ही चल रही थी। अंतिम रुझानों तक वार्ड नंबर 45 से पूर्व सांसद धनंजय सिंह पत्नी बड़े अंतर से बढ़त बनाए हुए थीं। वहीं वार्ड नंबर 26 से मॉडल दीक्षा सिंह पीछे चल रही थीं। भाजपा के समर्थित प्रत्याशी भी कई वार्डों में पीछे थे।

विज्ञापन


83 सदस्यों वाले जिला पंचायत में अध्यक्ष पद की कुर्सी इस बार महिलाओं के लिए आरक्षित है। लिहाजा सदस्य पद के चुनाव में तमाम दिग्गजों ने इस कुर्सी को लक्ष्य कर ही अपने परिवार की महिलाओं को मैदान में उतारा था। कई नामी चेहरे इस बार चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के पद पर वोट मांगते नजर आए थे। इसमें सबसे बड़ा नाम बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह का है। वह सिकरारा ब्लाक की वार्ड नंबर 45 से चुनाव मैदान में उतरी थीं।
विज्ञापन


 

उनके सामने निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने अपनी पत्नी राजकुमार देवी को मैदान में उतारा था। श्रीकला सिंह ने यहां पहले राउंड से ही बढ़त बना ली थी। छठवें राउंड की गणना तक उन्हें 7470 वोट मिले थे, जबकि राजकुमारी देवी 1905 मत पाकर दूसरे स्थान पर थीं। बक्शा ब्लाक में वार्ड नंबर 26 से मॉडल व अभिनेत्री दीक्षा सिंह भी जिला पंचायत के चुनाव में ताल ठोंक रही थीं। ग्लैमर का जादू बिखेरते हुए दीक्षा ने चुनाव को रोचक बना दिया था। रात दस बजे तक के रुझानों में वह पीछे चल रही थीं।

सुजानगंज में वार्ड नंबर 32 से राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी की देवरानी सुमन द्विवेदी ने भाजपा प्रत्याशी आनंदिता सिंह पर बढ़त बना रखी थी। पार्टी से बगावत के आरोप में भाजपा ने सुमन और उनके पति को ऐन चुनाव के वक्त निष्कासित कर दिया था। इसी ब्लाक के वार्ड संख्या 34 से अजय सरोज निकटतम प्रतिद्वंद्वी पारसनाथ पासी से आगे थे। जलालपुर में वार्ड संख्या 63 से भाजपा समर्थित पवन गुप्ता अपने प्रतिद्वंद्वी शिवशंकर यादव से 17 सौ से अधिक मतों से आगे चल रहे थे। इसी ब्लाक के वार्ड संख्या 63 से भाजपा समर्थित कृष्णा आमोद सिंह 1077 और वार्ड संख्या 65 से रंजना संदीप सिंह 104 मतों से आगे थीं। सुइथाकला ब्लाक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमला सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष की चाची शीला सिंह भी पीछे रहीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed