{"_id":"5e1234508ebc3e87e86b2c4d","slug":"badshahpur-won-the-final-by-defeating-sujanganj-by-eight-wickets-jaunpur-news-vns5035781150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानगंज को आठ विकेट से हरा बादशाहपुर ने जीता फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानगंज को आठ विकेट से हरा बादशाहपुर ने जीता फाइनल
विज्ञापन
सुजानगंज को हरा बादशाहपुर ने जीता फाइनल
फोटो-
---
- प्रेम का पुरा में चल रही जनपद स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानगंज। क्षेत्र के प्रेम का पूरा गांव स्थित बैकुंठधाम में चल रही जनपद स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। फाइनल मैच में बादशाहपुर की टीम ने सुजानगंज को आठ विकेट से शिकस्त देकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सुजानगंज की टीम ने राजेश के 23 रनों की बदौलत निर्धारित 15 ओवरों में 106 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बादशाहपुर की टीम ने दिनेश की 51 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 12 ओवरों में दो विकेट खोकर ही जीत हासिल कर ली। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा ने खिलाड़ियों की हौसलाफजाई की। कहा कि खेल आपसी सौहार्द बढ़ाने का एक अच्छा तरीका है। अच्छे खिलाड़ी होने के साथ ही साथ एक अच्छा व्यक्तित्व का होना भी अति आवश्यक होता है, क्योंकि अच्छे व्यक्तित्व से ही एक आदर्श राष्ट्र का निर्माण होता है। जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने कहा कि किसी भी खेल में जीत हमेशा एक ही पक्ष की होती है परंतु खेल में हमेशा प्रेम की भावना होनी चाहिए। अध्यक्षता अजय शंकर दुबे ने किया। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार मिश्र, नन्हकू राम यादव, पारस नाथ पासी, लालजी तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन संतोष दुबे ने किया।
---
फाइनल में आनापुर ने जमालपुर को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
मछलीशहर। क्षेत्र के छाछो गांव स्थित मैदान पर चैंप स्पोर्टिग क्लब की ओर से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच रविवार को खेला गया। फ़ाइनल ने आनापुर ने 64 रनों से जमालपुर को मात दी। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आनापुर की टीम ने 20 ओवर में कुल 161 रन बनाया। जमालपुर की पूरी टीम 98 रन पर ढेर हो गई। आनापुर के खिलाड़ी पंचम बिंद को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि जमालपुर टीम के राकेश यादव को मैन ऑफ द सीरिज चुना गया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 143 रन बनाए और दस विकेट भी लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोशन दुबे ने विजेता टीम को ट्राफी दी। इस मौके पर डॉ.मनोज तिवारी, लल्लू गुरु, दिनेश शुक्ल, वीरेंद्र शुक्ल, ओमप्रकाश शुक्ल, क्लब के रोहित शुक्ला, वैभव शुक्ल, आदर्श शुक्ल, शिवम मिश्र, रजनीश उपाध्याय, आनंद शुक्ल, अनुराग शुक्ल, रवींद्र शुक्ल, ऋषि, अंकित, शिवओम, रजत, विपुल उपाध्याय आदि मौजूद रहे। आशीष व गुड्डू ने अंपायरिंग की।
विज्ञापन
---
प्रमुख टिंबर मार्ट को हरा वाराणसी सेमीफाइनल में
बक्शा। यादवेश इंटर कॉलेज के मैदान में अंर्तजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें प्रमुख टिंबर मार्ट नौपेड़वा को हरा वाराणसी की टीम सेमीफाइनल में पहुंची। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए वाराणसी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 160 रन बनाए। जवाब में प्रमुख टिंबर मार्ट नौपेड़वा की टीम 135 रन पर ढेर हो गई। इसमें अनिल 47 रन दो छक्के पांच चौकों की मदद से बनाए। विक्रम चार ओवर फेंक 20 रन देते हुए चार विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच का खिताब विक्रम को दिया गया। मैच के अंपायर अनीश एवं संदीप रहे। कमेंट्री मंगल यादव ने किया।