फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Badlapur-Prayagraj road closed again after one and a half month

Jaunpur News: डेढ़ माह बाद फिर से बदलापुर-प्रयागराज मार्ग बंद

Sun, 02 Mar 2025 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Badlapur-Prayagraj road closed again after one and a half month
बदलापुर। जफराबाद-सुल्तानपुर रेल प्रखंड के भलुआही गांव स्थित रेलवे क्राॅसिंग 23 सी पर फ्लाई ओवर निर्माण कार्य के चलते डेढ़ माह बाद शनिवार से इसे फिर बंद कर दिया गया। 17 सितंबर से बदलापुर-प्रयागराज मार्ग पर वाहनों का आवागमन 11 माह से 14 दिन के लिए पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया था। महाकुंभ आयोजन के चलते इसे 13 जनवरी से खोलना पड़ा था। अब फिर वाहनों का रूट डायवर्ट करके कलिंजरा- तेजीबाजार होते हुए लोहिन्दा चौराहा तथा महराजगंज से राजाबाजार होकर अमरगढ़ के रास्ते ढकवा होकर जाएंगे।
विज्ञापन

महाकुंभ स्नान पर्व को लेकर विधायक रमेश चंद्र मिश्र के प्रयास से इसे एक दिन पहले से एक दिन बाद तक खोला जाना था, लेकिन वाहनों के भारी दबाव व स्नानार्थियों की सुविधा के लिए यह मार्ग 13 जनवरी से 28 फरवरी तक सभी वाहनों के लिए चालू कर दिया गया था। कार्यदायी संस्था के जेई मुहम्मद तबिस ने बताया कि उक्त क्राॅसिंग पर दो लेन उपरिगामी सेतु निर्माण कार्य चल रहा था। बीच में ही महाकुंभ पर्व को लेकर इसे खोलना पड़ा। इससे निर्माण कार्य प्रभावित हुआ। धीरे-धीरे काम चल रहा था। मार्ग बंद होने के बाद अब सुचारू रूप से निर्माण कार्य चलेगा।
विज्ञापन


डायवर्जन के पहले दिन परेशान हुए राहगीर : श्रीकृष्णनगर स्टेशन के 23 सी क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर के निर्माण के चलते शनिवार से बदलापुर-प्रयागराज मार्ग पर बड़े वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। क्रॉसिंग के दोनों तरफ बैरिकेडिंग देख दूर से आ रहे यात्री परेशान होकर परिवर्तित मार्ग से यात्रा करने को मजबूर हो उठे। इस दौरान बड़े वाहन अंदर तक चले जाने के बाद पुन: वापस होने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed