फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Badlapur met together several Sugaten

बदलापुर को एक साथ मिलीं कई सौगातें

Sat, 19 Sep 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Sat, 19 Sep 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Badlapur met together several Sugaten
बदलापुर स्थित बाबा कुंज में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ओम प्रकाश दुबे बाबा ने कहा कि पर्यावरण के प्रति मेरे लगाव को देखते हुए मेरे पुत्र अरुण दुबे ने पौधरोपण का अनूठा अभियान शुरू किया है। यह अभियान मेरे हृदय के बहुत करीब है। इससे पर्यावरण से जुड़ने का लोगों को मौका मिलेगा। इससे वैश्विक जलवायु चिंताओं को दूर करने में मदद मिलेगी। आवास विकास एवं शहरी निकाय के उपाध्यक्ष अरुण दुबे सनी ने कहा कि वाईफाई जैसी महत्वपूर्ण सुविधा बदलापुर टाउन एरिया के लोगों के लिए उपलब्ध कराई है। शीघ्र ही पूरे तहसील को यह सुविधा मुहैया कराई जाएगी। तहसील में यह सुविधा मुहैया होते ही बदलापुर देश की पहली तहसील में शुमार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाओ पीढ़ियां बचाओ अभियान की शुरुआत की गई है जो अनवरत जारी रहेगी। अरुण दुबे ने कहा कि बदलापुर को नशा मुक्त करना कठिन और लंबी लड़ाई है। बावजूद इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए एक बड़े पैमाने पर नशा निषेध अभियान का शुभारंभ किया गया है। सपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य प्रेम प्रकाश दुबे ने कहा कि एक आदमी एक दिन में इतना आक्सीजन लेता है जितने में तीन आक्सीजन के सिलेंडर भरे जाते हैं। उन्होंने कहा कि एक आक्सीजन सिलेंडर की कीमत सात सौ रुपये होती है। इस हिसाब से हम देखते हैं कि एक आदमी एक दिन में जितना आक्सीजन लेता है उसकी कीमत 21 सौ रुपये होती है। इसी क्रम में अरुण दुबे ने बच्चों को फलदार पौधों का वितरण किया। उधर विधायक ओम प्रकाश दुबे ने 51 परियोजनाओं का फीता काटकर लोकार्पण किया। इससे पहले अरुण दुबे ने केक काटा। इस मौके पर भारत सिंह यादव, बीएसए परमहंस सिंह यादव, ब्लाक प्रमुख रमापति यादव, कृष्ण देव दुबे, सुभाष दुबे, लालजी तिवारी, यशकांत शुक्ला, दीनानाथ सिंह, उमा पांडेय, सुधांशु, सुरेश यादव, पवन पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed