{"_id":"6935c7dacb8586b5ab0640d9","slug":"badlapur-is-ahead-in-digitization-sadar-is-the-last-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-145729-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: डिजिटलाइजेशन में बदलापुर आगे, सदर सबसे पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: डिजिटलाइजेशन में बदलापुर आगे, सदर सबसे पीछे
विज्ञापन
जौनपुर। जनपद में एसआईआर का काम तेजी से चल रहा है। इस कार्य में बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ जहां सबसे आगे हैं, वहीं इस मामले में जौनपुर सदर क्षेत्र सबसे पीछे हैं। हालांकि पूरे जनपद में 80 फीसदी काम पूरा होने का जिला प्रशासन दावा कर रहा है।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में रविवार को मेगा डिजिटलाइजेशन दिवस मनाया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के नेतृत्व में अपेक्षाकृत कम प्रगति वाले बूथों पर ईआरओ, एईआरओ और नोडल अधिकारियों को भेजा गया। जहां गणना प्रपत्रों के डिजिटलाइजेशन कार्य का निरीक्षण कराया गया। अधिकारियों ने बूथों पर उपलब्ध संसाधनों, कार्मिकों की उपस्थिति, कार्यशैली तथा डिजिटलाइजेशन के कार्य को और तेज करने के लिए कहा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से बढ़ाई गई अवधि के तहत 11 दिसंबर तक गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की जानी है। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में ईएफ फॉर्म वितरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वहीं डिजिटलाइजेशन कार्य भी लगभग 80 फीसदी पूरा कर लिया गया है। इसमें छह विधानसभा क्षेत्रों में प्रगति 80 फीसदी से ज्यादा है। अपेक्षाकृत कम प्रगति वाले बूथों पर प्रगति बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया की नियमित समीक्षा वे खुद कर रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की कि मतदाता प्रपत्र भरकर अपने क्षेत्र के बीएलओ को अवश्य सौंपें, ताकि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य को सटीकता एवं समयबद्धता के साथ पूरा किया जा सके।