फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Azamgarh Police section 82 action in jaunpur tin box play for munadi

Jaunpur News: आजमगढ़ पुलिस ने की कुर्की पूर्व की कार्रवाई, ढोल नहीं मिला तो टीन का डिब्बा बजाकर कराई मुनादी

Fri, 05 Aug 2022 06:20 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 05 Aug 2022 06:20 PM IST
सार

करोड़ों रुपये फ्रॉड करने के आरोपी के घर आजमगढ़ पुलिस ने कुर्की पूर्व की कार्रवाई की।पुलिस को यहां न माइक मिली और न ही ढोल। ऐसे में पुलिस ने टीन के डब्बे को बजवाकर मुनादी कराई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Azamgarh Police section 82 action in jaunpur tin box play for munadi
टीन के डिब्बे को बजाकर कराई मुनादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के हुसेनाबाद निवासी करोड़ों रुपये फ्रॉड करने के आरोपी के घर शुक्रवार को आजमगढ़ पुलिस आई। कोर्ट के आदेश का पालन कराते हुए पुलिस ने आरोपी के घर अलग अंदाज में धारा 82 के तहत कार्रवाई (कुर्की से पूर्व की नोटिस चस्पा) कर लौट गई। पुलिस को यहां न माइक मिली और न ही ढोल। ऐसे में पुलिस ने टीन के डब्बे (तेल रखने वाला टीन) बजवाकर मुनादी कराई। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक लाइनबाजार थाना क्षेत्र के राज कॉलोनी हुसेनाबाद निवासी दीपक शुक्ला के खिलाफ  24 जुलाई 2019 को शहर कोतवाली आजमगढ़ में सिविल लाइन दास काम्पलेक्स निवासी शुभराती पुत्र रहमतुल्ला ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि 8 लोगों के साथ मिलकर उसने जेकेबी ग्रुप ऑफ कंपनी और जेकेबी लैंड डेवलपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी बनाई थी।
विज्ञापन


रियल स्टेट के नाम पर करोड़ों रुपये का गबन
उसने रियल स्टेट के नाम पर कई लोगों से करोड़ों रुपये का गबन किया। इस कंपनी में दीपक डायरेक्टर था। आरोप है कि वे लोगों को लालच देकर अपनी फर्जी कंपनी का एजेंट बनाते थे और जमीन के एवज में पैसे का निवेश करने को बोलते थे। कंपनी द्वारा बताया गया था कि निश्चित समय के बाद उनके निवेश के अनुपात में भूखंड का आवंटन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Azamgarh Police section 82 action in jaunpur tin box play for munadi
कुर्की की नोटिस चस्पा - फोटो : अमर उजाला

इसी झांसे में आकर वादी ने कंपनी में जुड़ कर पैसे निवेश किए थे। एग्रीमेंट बॉन्ड कंपनी द्वारा दिया गया था लेकिन एग्रीमेंट के समय अवधि पूरी होने के बाद पैसे और जमीन के आवंटन के विषय में कंपनी मुकर गई। इसके बाद कंपनी में काम कर रहे लोग ताला बंद कर फरार हो गए। पुलिस ने 8 लोगों को इस मामले आरोपी बनाया था।

शुक्रवार को मुनादी करने हुसेनपुर आई पुलिस ने बताया कि दीपक के खिलाफ धारा 419,420 और 467 के तहत मुकदमा दर्ज है। वह कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा है। इस कारण धारा 82 की कार्रवाई की गई। 

पिता बोले- मेरे बेटे फंसाने की साजिश

इधर, इस मामले में आरोपी के पिता व राज कॉलोनी हुसैनाबाद कॉलोनी निवासी अरुण शुक्ला ने कहा कि मेरा बेटे को इस कंपनी में डायरेक्टर बनाया गया था। कंपनी में वेतन पर काम करता था। इस मामले को लेकर पुलिस कई बार आई। पुलिस को सारे कागजात उपलब्ध कराया गया। दुर्भाग्य है कि पुलिस ने मेरे बेटे के साक्ष्य को कूड़ेदान में फेंक दिया। कंपनी मालिक राजेश सिंह जेल में है, जो अपने कर्मचारियों को फंसाना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed