फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Azamgarh police raided on panchayat elections illegal liquor recovered from wine shop

यूपी: आजमगढ़ पुलिस की पंचायत चुनावों को लेकर कार्रवाई, सरकारी दुकान से बरामद की अवैध शराब, दो गिरफ्तार

Mon, 05 Apr 2021 04:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 05 Apr 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh police raided on panchayat elections illegal liquor recovered from wine shop
अवैध शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र में कस्बा पुलिस चौकी के पीछे देशी शराब की दुकान पर रविवार की रात आबकारी व पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद करने के साथ ही बिक्री के लगभग दो लाख रुपये, नकली क्यूआर कोड, ढक्कन आदि बरामद किए। साथ ही पुलिस दो लोगों को मौके से गिरफ्तार करने में भी सफलता पाई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का माहौल चल रहा है। ऐसे में शराब की खपत बढ़ गई है। जिसकी पूर्ति अवैध शराब की सप्लाई के द्वारा पूरी हो रही है। पुलिस और प्रशासनिक महकमा अवैध शराब बिक्री पर लगाम की कवायद में जुटा है लेकिन इक्का-दुक्का स्थानों पर ही पुलिस को सफलता मिल पा रही है।
विज्ञापन


ऐसी ही एक कार्रवाई के तहत आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार की रात सरायमीर कस्बा स्थित पुलिस बूथ के पीछे देशी शराब की दुकान पर छापेमारी की। दुकान से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। सरकारी दुकान से ही नकली शराब की बिक्री की जा रही थी। यहीं पर शीशी में नकली शराब भरने के साथ ही उसे पैक करने की कवायद भी की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद उसी दुकान से असली के नाम पर ग्राहकों को बेच दिया था। काफी दिनों से यह कवायद दुकान मालिक की देखरेख में की जा रही थी। अवैध शराब शीशियों में भर कर बेचने के साथ ही सरकारी शराब की शीशियों में भी यहां तैनात सेल्समैनों द्वारा ढक्कन खोल पानी मिला कर बेचा जाता है। देशी शराब की इस दुकान का लाइसेंस अंबेडकरनगर जिले के वरियांवन गांव निवासी श्रीराम पुत्र सीताराम के नाम से है।

पुलिस ने मौके से 124 शीशी अवैध शराब, 110 पीस नकली ढक्कन, 640 पीस क्यूआर कोड स्टीकर, 6 लीटर पानी की टंकी में भरी अवैध शराब व बिक्री के 1,96,180 रुपये नकद भी बरामद किए। इसके साथ ही दुकान पर मौजूद दो सेल्समैन संजय सिंह पुत्र रामलखन सिंह निवासी रसूलपुर पासीपुर थाना कप्तानगंज व संजय कुमार पुत्र शीतला निवासी बसंतपुर थाना हथगांव जिला फतेहपुर को गिरफ्तार करने में भी सफलता पाई।

तीन के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा
सरकारी दुकान से अवैध शराब की बिक्री पकड़ने के बाद आबकारी निरीक्षक रमेश यादव ने सरायमीर थाने में पकड़े गए दोनों सेल्स मैन संजय सिंह व संजय कुमार के अलावा दुकान मालिक श्रीराम पुत्र सीताराम के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। छापेमारी करने वाली टीम में आबकारी सिपाही शैलेश सिंह, प्रदीप कुमार, एसएसआई शमशेर सिंह, एसआई आशुतोष मिश्रा, कास्टेबल अश्वनी यादव, हिमांशु सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed