फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ayushman cards will be made by setting up camps for the beneficiaries of Antyodaya

Jaunpur News: अंत्योदय के लाभार्थियों का कैंप लगाकर बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड

Mon, 24 Apr 2023 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Ayushman cards will be made by setting up camps for the beneficiaries of Antyodaya
अंत्योदय कार्डधारकों को इलाज कराने में किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान शुरू हो गया है। कोटे की दुकान और पंचायत भवन में शिविर लगाकर पात्र लोगों के कार्ड बनाए जाएंगे। पात्रों का सत्यापन कर कार्ड बनाने के साथ ही योजनाओं के बारे में जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। जिले स्तर से भी इसको लेकर पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में 3 लाख 6 हजार लाभार्थियों का चयन अंत्योदय कार्ड के लिए किया गया है। चयनित लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने का काम चल रहा है। अब तक 2 लाख 10 हजार 952 लोगों का आयुष्मान कार्ड बना दिया गया। अंत्योदय कार्ड के तहत 1 लाख 12 हजार 240 परिवार चिन्हित किए गए हैं। इसमें से 1 लाख 6 हजार 153 परिवारों का आयुष्मान कार्ड बना दिया गया है। बचे हुए लोगों को कार्ड उपलब्ध कराने के लिए कोटे की दुकान और पंचायत भवनों में कैंप लगाकर कार्ड बनाने की तैयारी है। डीएम का निर्देश है कि चयनित स्थानों पर कैंप लगाकर सभी पात्रों को कार्ड उपलब्ध करा दिया जाए।
विज्ञापन



आयुष्मान योजना के तहत 29 हजार अंत्योदय कार्ड धारकों का इलाज अब तक जिले में किया जा चुका है। इन मरीजों के इलाज के नाम पर 32 करोड़ का भुगतान अस्पतालों को किया गया है। ऐसे लोग जिनका अभी तक कार्ड नहीं बन पाया है। उनका कार्ड बनाने के लिए सोमवार से कोटे की दुकान और पंचायत भवनों में कैंप लगाकर कार्ड बनाने का काम शुरू हो गया है।-हिमांशु शेखर, जिला सूचना प्रणाली प्रबंधक जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed