जौनपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत बुधवार को टीबी अस्पताल परिसर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रभात कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली नगर के विभिन्न इलाकों को भ्रमण कर अस्पताल परिसर में समाप्त हुई। रैली में शामिल लोग बैनर पोस्टर आदि प्रचार प्रसार सामग्री, संचारी स्लोगन, वाहन के साथ आशा आंगनवाड़ी अन्य विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ संचारी रैली का शुभारंभ। रैली में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव यादव, डॉ. बीसी पंत, डॉक्टर नरेंद्र सिंह, डीटीओ डॉ. विशाल यादव, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव, सहायक मलेरिया अधिकारी संजीव कुमार मिश्रा, अशोक कुमार, चीफ फार्मासिस्ट अरविंद सिंह, पशु पालन विभाग से डॉक्टर निशा, उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, कृषि विभाग से बीपी सिंह, माध्यमिक शिक्षा विभाग से डॉक्टर कमलेश यादव, नगर पालिका परिषद जौनपुर के स्टॉफ, कूड़ा वाहन,फॉगिंग मशीन, स्प्रे मशीन सहित, मलेरिया, फाइलेरिया कार्यालय, टीबी, कुष्ठ चिकित्सालय कार्यालय के स्टाफ, डीसी पाथ अमरेश कुमार, नगरीय क्षेत्र जौनपुर की आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें। मड़ियाहूं: तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत तहसील टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें एक से 30 अप्रैल तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित होने वाले दस्तक अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। रामनगर के अधीक्षक डॉ. अभिषेक सिंह ने एचपीवी वैक्सीन की जानकारी दी। खेतासराय : पीएचसी सोंधी में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। संचारी रोग नियंत्रण पर चर्चा हुई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्यप्रकाश यादव ने बताया कि एचपीवी टीकाकरण बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने का प्रभावी और सुरक्षित उपाय है।