{"_id":"6a5d2b9d41bfaa29c6055d7b","slug":"avadhesh-of-bharat-vikas-parishad-shaurya-becomes-president-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-159347-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: भारत विकास परिषद् शौर्य के अवधेश बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: भारत विकास परिषद् शौर्य के अवधेश बने अध्यक्ष
विज्ञापन
जौनपुर शहर के मियांपुर स्थित एक लान में भारत विकास परिषद् शौर्य, जौनपुर का दायित्व ग्रहण समारो
जौनपुर। भारत विकास परिषद् शौर्य, जौनपुर का दायित्व ग्रहण समारोह में नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। प्रांतीय महासचिव डॉ. सचिन अग्रवाल ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए अध्यक्ष पद की शपथ अवधेश गिरि, सचिव पद की नित्यानंद पाण्डेय तथा कोषाध्यक्ष पद की राहुल पाण्डेय ने ग्रहण की। नए सदस्यों को प्रांतीय वित्त सचिव विवेक तिवारी ने सदस्यता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद सत्र 2025-26 के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष ने अपने कार्यकाल की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवधेश गिरि ने संपर्क प्रमुख के रूप में डॉ. आशुतोष सिंह, संस्कार प्रमुख अतुल जायसवाल तथा महिला सहभागिता प्रमुख मीनू श्रीवास्तव को दायित्व सौंपते हुए शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि परिषद आगामी सत्र में सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करेगी।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य एवं डॉ. शैली निगम ने परिषद की सामाजिक गतिविधियों की सराहना की। जिला समन्वयक नीरज श्रीवास्तव ने परिषद को सेवा, संस्कार एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रमेश श्रीवास्तव, अमित पांडेय, प्रियंका पांडेय, निशा गिरि, साधना जायसवाल, पिंकी पाण्डेय, अंशज शुक्ला, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. रामनारायण सिंह, राहुल पाण्डेय आदि रहे।