फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Auto and e-rickshaw drivers charging twice the fare in the city

शहर में दो गुना किराया वसूल रहे आटो और ई-रिक्शा चालक

Sun, 18 Jul 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Auto and e-rickshaw drivers charging twice the fare in the city
जौनपुर। शहर में जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने नया प्रयोग किया है। पंजीकृत ऑटो और ई-रिक्शा को तय रूट पर चलाने के लिए टोकन सिस्टम जारी कर दिया है। इससे जाम से मात्र थोड़ी निजात मिली लेकिन ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से किराया दोगुना हो गया। इसे लेकर यात्रियों में अक्सर विवाद हो रहा है।
विज्ञापन

शहर में 150 ऑटो और 669 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। ग्रामीण इलाके को मिलाकर यह संख्या 1800 के करीब है। पहले 38 रुटों पर यात्रियों की उपलब्धता के हिसाब से इनका संचालन होता था। पूर्व की व्यवस्था में अक्सर जाम लग जाता था। ऐसे में इन ऑटो और ई-रिक्शा का तय रूट पर ही प्रशासन ने संचालन कराने की व्यवस्था लागू की। लेकिन जिम्मेदारों ने किराये का निर्धारण नहीं किया। जिसके चलते ऑटो और ई-रिक्शा चालक मनमानी तरीके से किराए की वसूली शुरू कर दिए हैं। ई-रिक्शा चालक जिस रूट पर पांच रुपये लेते थे, उसी रूट तक यात्री को ले जाने के लिए दस रूपये ले रहे हैं। इसे लेकर यात्रियों से भी किचकिच हो रही है। हालांकि ऑटो व ई-रिक्शा आम आदमी प्रकोष्ठ चालक संघ के जिलाध्यक्ष कमलेश गिरी बाबा ने कहा कि प्रशासन की नई व्यवस्था हमें मंजूर नहीं है। हालांकि विरोध के बीच हम अपने आटो और ई-रिक्शा को उनके द्वारा तय रूट पर चला रहे हैं। साथ ही महंगाई को देखते हुए किराये में पांच रुपये की बढ़ोत्तरी किए हैं। यदि इससे ज्यादा कोई किराया मांगता है तो आटो या ई-रिक्शा में चस्पा किराया निर्धारण की लिस्ट देखने के बाद किराया दें।
विज्ञापन

इनसेट
मैं नईगंज से लेकर एलआईसी ऑफिस तक आती-जाती हूं। पहले पांच रुपये ही देती थी, लेकिन अब दस रुपये लेते हैं।-सीमा गौड, यात्री
...
मैं नईगंज से लेकर मछलीशहर पड़ाव तक हमेशा आती-जाती हूं। हमेशा ऑटो और ई-रिक्शा का किराया पांच रुपये ही देती थी, लेकिन अब आटो और ई रिक्शा चालक 10 रुपये लेते हैं, पूछने पर वह किराया बढ़ जाने की बात कहते हैं।-नीलम देवी, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में रजिस्टर्ड ई-रिक्शा ही चलने दिए जाएंगे । ग्रामीण इलाके से आने वाले ई-रिक्शा को शहर के अंदर प्रवेश नहीं दया जाएगा। कुछ और रूट तय कर छूटे करीब 200 और ई-रिक्शा का समावेश किया जाएगा।- जीडी शुक्ला, यातायात निरीक्षक

....
200 ई रिक्शा का अभी रूट निर्धारण नहीं हो पाया है। जिसे जल्द पूरा करने का काम किया जाएगा। आटो चालक संघ के साथ एक-दो दिन में बैठक करके किराए का निर्धारण कर दिया जाएगा। - अनिल अग्निहोत्री, सिटी मजिस्ट्रेट
इनसेट
आटो चालक संघ ने किराया किया तय
कहा से कहां तक- पहले किराया-अब किराया
पॉलिटेक्निक से ओलंदगंज-05 -10
पॉलिटेक्निक से कचहरी-10-15
पॉलिटेक्निक से कोतवाली 10-15
नईगंज फाटक से ओलंदगंज-10-15
दीवानी से कोतवाली- 10- 15
दीवानी से सिपाह-10-15
दीवानी से जौनपुर जंक्शन-15-20
दीवानी से सिटी स्टेशन-15-20
दीवानी से चौकियां- 15-20
जेसीज चौराहे से चौकियां-10-15
सिपाह से चौकियां-5-10
जेसीज से प्रसाद कॉलेज-10-15
ओलंदगंज से एआरटीओ-10-15
दीवानी से मछलीशहर पड़ाव-10-15
लाइन बाजार से ओलंदगंज-10-15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed