फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   aunpur crime: Youth was married after 14 days, dead body found in canal, fear of murder

Jaunpur crime: 14 दिन बाद थी युवक की शादी, नहर में मिला शव, हत्या की आशंका

Tue, 14 Feb 2023 03:48 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 14 Feb 2023 03:48 PM IST
सार

सरपतहां थाना क्षेत्र के ईशापुर गांव निवासी ओमकार सिंह की शादी 28 फरवरी को शाहगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से होनी थी। सोमवार की शाम को घर से कहीं निकला, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटा। तब उसकी मां परेशान होकर खोजना शुरू कर दी।

विज्ञापन
aunpur crime: Youth was married after 14 days, dead body found in canal, fear of murder
मृतक ओंकार सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में सरपतहां थाना क्षेत्र के डेहरी गांव के पास शारदा सहायक नहर में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। उसकी शादी इसी साल 28 फरवरी को हाान थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर युवक की मंगेतर भी घटना स्थल पर पहुंची। घटना स्थल से थोड़ी दूरी पर ही उसका जैकेट और बाइक बरामद की गई।

विज्ञापन

सरपतहां थाना क्षेत्र के ईशापुर गांव निवासी ओमकार सिंह (25) की शादी 28 फरवरी को शाहगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से होनी थी। सोमवार की शाम को घर से कहीं निकला, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटा। तब उसकी मां परेशान होकर खोजना शुरू कर दी। रातभर कहीं पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह डेहरी गांव के पास शारदा सहायक नहर के समीप मृतक की बाइक और जैकेट पाया गया। स्थानीय लोगों ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी गई। खोजबीन के दौरान ओमकार का शव नहर में पाया गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सरपतहां लक्ष्मण विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि युवक का शव नहर में पाया गया है। कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के  आधार पर अग्रिम कार्यवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed