फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Audience danced to Pawan Singh's song 'Jigar ka tukda kahe Hindustan'...

Jaunpur News: पवन सिंह के गीत जिगर का टुकड़ा कहे हिंदुस्तान...पर झूमे श्रोता

Sun, 18 Feb 2024 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Audience danced to Pawan Singh's song 'Jigar ka tukda kahe Hindustan'...
शाहगंज। नगर के रामलीला मैदान में आयोजित दो दिवसीय शाहगंज महोत्सव का रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच समापन हुआ। देर रात गंगा आरती और रंगारंग कार्यक्रमों के बीच रामलीला मैदान गूंजता रहा। मंच पर जैसे ही भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह ने ''''कश्मीर जिगर का टुकड़ा कहे हिंदुस्तान सुनाया''''… पूरा पंडाल भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान पवन सिंह ने लोगों के फरमाइश पर कई गीत गाए। जितनी देर वे स्टेज पर रहे दर्शक झूमते रहे। भोजपुरी गायक पवन सिंह ने दर्शकों की उत्सुकता को देख कर कहा कि जौनपुर के लोगों में काफी एनर्जी है, इसलिए वह गाने के साथ नाचेंगे भी।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ वाराणसी की टीम ने गंगा आरती एवं शनि द्विवेदी की टीम ने भव्य प्रस्तुति दी। समारोह के मुख्य अतिथि गाजीपुर जखनियां विधायक बेदी राम, पूर्व सांसद हरिवंश सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि जखनियां विधायक बेदी राम ने कहा कि शाहगंज विकास के पथ पर बढ रहा है। डबल इंजन की सरकार ने जनहित में बेहतर कार्य किया है। अनुपमा यादव ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति कर खूब वाहवाही लूटी। अंत में मयूर नृत्य एवं फूलों की होली ने महोत्सव में समा बांध दिया। इस दौरान पूर्व सांसद हरिवंश सिंह ने रेलिया बैरन पिया के लिए जाए रहे गीत गाया तो दर्शकों ने खूब तालियां बजाई।
विज्ञापन

इसके बाद सिंगर विवेक मिश्रा ''''''''वरदान ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर नितिन गडकरी के निजी सचिव दीपक पाठक, अमरावती ग्रुप के चेयरमैन रजनीकांत मिश्रा, नगर पालिका चेयरमैन के प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह, सुनील अग्रहरि, रुपेश जायसवाल, हिर्देश शुक्ला, बेचन सिंह, सतीश सिंह आदि उपस्थित रहे। आभार शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन सिंह ने गाए यह गीत :-
भोजपुरी नाइट की शुरुआत पवन सिंह ने माता के भजन से की। पवन सिंह ने अपने प्रस्तुति की शुरुआत ''''करब इंतजार यार पिपरा के छांव में'''' ''''कनवा के बलिया होठवा के ललिया''''… गाने से की। इसके बाद जैसे ही उन्होंने अपना प्रसिद्ध गाना ‘तू लगावे लू जब लिपिस्टिक हिलेला पूरा डिस्ट्रिक…सुनाया तो दर्शक पंडाल में ही नाचने लगे। इस दौरान प्रशासन को दर्शकों को काबू करने में पसीने आ गए।
महोत्सव को लेकर चाक-चौबंद रही पुलिस :-
दो दिवसीय कार्यक्रम के मद्देनज़र रविवार को नगर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर बनी रही। समूचे नगर में एडिशनल एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह समेत क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान व प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय चक्रमण करते रहे। नगर में पीएसी की भी एक प्लाटून चक्रमण करती रही। वही महोत्सव परिसर के आस-पास अराजक तत्वों से बचाव के लिए पुलिस भ्रमण करती रही। शाहगंज सर्किल की पुलिस के साथ पीएसी भी भ्रमण करती रही।

समारोह में यह हुए सम्मानित :-
महोत्सव में चिकित्सक, शिक्षक, समाजसेवी व व्यवसायी, पुलिस कर्मी, स्थानीय कलाकारों के साथ ओमप्रकाश जायसवाल, मनोज अग्रहरि, सुनील अग्रहरि टप्पू, डाक्टर रणजीत पांडेय, सतीश सिंह, रणंजय सिंह, मनोज यादव, संतोष सिंह, डाक्टर महेन्दर बिंद, डाक्टर आलोक सिंह पालिवाल, डाक्टर एस एल गुप्ता, डाक्टर जावेद खान आदि सम्मानित हुए।
...................................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed