फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Atul Subhash Suicide case karnataka police sending copy of Atul cases order sheet to High Court

Atul Subhash Case: कोर्ट में बंगलूरू पुलिस को देखते ही क्यों भागा ये कर्मी, अतुल के सुसाइड केस से क्या है नाता

Sat, 14 Dec 2024 10:46 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 14 Dec 2024 10:46 AM IST
विज्ञापन
Atul Subhash Suicide case karnataka police sending copy of Atul cases order sheet to High Court
अतुल सुभाष की फाइल फोटो व दस्तावेजों की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष मोदी आत्महत्या प्रकरण की जांच के लिए पिछले तीन दिन से बंगलूरू पुलिस जौनपुर में है। इसी क्रम में कर्नाटक पुलिस जब अतुल सुभाष मामले की जांच करने परिवार न्यायाधीश कोर्ट पहुंची तो एक कर्मी भाग निकला। दरअसल, इस कर्मी का नाम अतुल सुभाष ने सुसाइड से पहले बनाए गए वीडियो में लिया था। इसलिए कर्मी को डर सता रहा था कि कहीं पुलिस उसे भी गिरफ्तार न कर ले।

विज्ञापन


अतुल के तीन मुकदमों की ऑर्डर शीट की नकल भेजी गई हाईकोर्ट
बंगलूरू में आत्महत्या करने वाले अतुल सुभाष के तीन मुकदमों की कार्यवाही की ऑर्डर शीट की नकल शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट भेज दी गई। मुकदमों की पत्रावली अब भी जिला एवं सत्र न्यायालय में सुरक्षित है। इसकी पुष्टि जिला एवं सत्र न्यायालय के प्रशासनिक कार्यालय की गई है। बताया गया है कि अतुल के खिलाफ अलग-अलग अदालतों में पांच मुकदमे दर्ज कराए गए थे। दो मुकदमे वापस हो गए थे। तीन का मामला अदालत के विचाराधीन है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Atul Subhash Case: निकिता को तीन दिन के अंदर बंगलुरू पुलिस को देना होगा जवाब, घर पर चस्पा किया चेतावनी नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने लिया था अतुल सुभाष की आत्महत्या का संज्ञान

सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या का स्वत: संज्ञान सुप्रीम कोर्ट ने लिया था। साथ ही पूरे मामले की रिपोर्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट से तलब की थी। अब जिला एवं सत्र न्यायालय के प्रशासनिक कार्यालय ने शुक्रवार को मुकदमों से संबंधित ऑर्डर शीट की नकल हाईकोर्ट भेज दी है। मामले की जांच हाईकोर्ट अपने स्तर से करा रहा है। इसकी चर्चा न्यायिक अधिकारियों में भी है।



इसे भी पढ़ें; Techie Suicide: बेटे को देखने के लिए तरसते थे अतुल, भाई से आखिरी बार कही थी ये बात; रुला देगी कहानी    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed