फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Atul Subhash Suicide Case Bengaluru police put notice at wife Nikita Singhania house

Atul Subhash Case: निकिता को तीन दिन के अंदर बंगलूरू पुलिस को देना होगा जवाब, घर पर चस्पा किया चेतावनी नोटिस

Fri, 13 Dec 2024 02:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 13 Dec 2024 02:12 PM IST
सार

Atul Subhash News: खुदकुशी करने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष की पत्नी के जौनपुर स्थित घर पर पहुंची बंगलूरू पुलिस ने नोटिस चस्पा किया है। इसके जरिये निकिता को तीन दिन के अंदर बंगलूरू पुलिस को जवाब देने की चेतावनी दी गई है। 

विज्ञापन
Atul Subhash Suicide Case Bengaluru police put notice at wife Nikita Singhania house
पुलिस ने चस्पा किया नोटिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष मोदी आत्महत्या प्रकरण की जांच के लिए जौनपुर पहुंची बंगलूरू पुलिस ने शुक्रवार को सबसे पहले डाक बंगला स्थित निकिता के ताऊ के आवास पर नोटिस चस्पा किया। इसके बाद ढालगर टोला स्थित निकिता के आवास पर नोटिस चस्पा किया। इसमें अगले तीन दिन में सभी को उपस्थित होने के लिए कहा गया है। कर्नाटक पुलिस की टीम दीवानी न्यायालय भी पहुंची और अतुल सुभाष से संबंधित मुकदमों के नकल की कॉपी साथ ले गई।

विज्ञापन


अतुल के भाई ने निकिता और उसके परिवार पर दर्ज कराया था केस
अतुल सुभाष के भाई विकास ने बंगलूरू के मराठाहल्ली थाने में सोमवार को निकिता, उसकी मां निशा सिंहानिया, भाई अनुराग उर्फ गोलू सिंघानिया व ताऊ सुशील सिंघानिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की जांच के लिए बंगलूरू पुलिस की चार सदस्यीय टीम बृहस्पतिवार की शाम करीब 7 बजे जौनपुर पहुंची थी। शहर कोतवाली थाने में सीओ सिटी आयुष श्रीवास्तव के साथ करीब दो घंटे तक विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की थी।
विज्ञापन




सबसे पहले यहां चस्पा किया नोटिस
शुक्रवार को सुबह 11 बजे कोतवाली पुलिस के साथ बंगलूरू पुलिस ने सबसे पहले लाइन बाजार के डाक बंगले के पास स्थित निकिता के ताऊ सुशील सिंघानिया के घर के बाहर नोटिस चस्पा किया। इसके बाद ढालगर स्थित निकिता के आवास पर पहुंच कर नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की। नोटिस में निकिता को अगले तीन दिन में मराठाहल्ली थाने में पेश होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





थाने के साथ अदालत भी पहुंची पुलिस की टीम, साक्ष्य जुटाए
नोटिस चस्पा करने के बाद कर्नाटक पुलिस कोतवाली थाने पहुंची और करीब 40 मिनट रही। थाने में अतुल सुभाष पर दर्ज मुकदमों की जानकारी ली और उसकी कॉपी प्राप्त करके चले गए। इसके बाद पुलिस की टीम दोपहर 12:20 बजे दीवानी न्यायालय पहुंची। यहां प्रशासनिक कक्ष में अतुल सुभाष पर दर्ज मुकदमे की पत्रावलियों के विषय में जानकारी ली। इसके बाद सीजेएम कार्यालय में पत्रावलियों की नकल के लिए प्रार्थना पत्र दिया। करीब दो घंटे बाद अनुमति मिलते ही दहेज उत्पीड़न के मुकदमे की नकल प्राप्त की। इसके बाद टीम परिवार न्यायालय की जज रीता कौशिक की अदालत में पहुंची, जहां से टीम ने मुकदमों नकल प्राप्त की है।



इसे भी पढ़ें; Atul Subhash Suicide: अतुल के ससुराल वाले घर पर लगा ताला, अंधेरे में चुपके से निकले मां-बेटे; डरी हुई दिखी सास

टीम को उपलब्ध कराए गए ये दस्तावेज

अपराह्न 3:30 बजे टीम फिर सीजेएम ऑफिस पहुंची। कोर्ट के आदेश पर दहेज उत्पीड़न के मामले की प्राथमिकी, चार्जशीट, आराेपी रहे अतुल के अलावा पवन, अंजु व विकास की जमानत की कॉपी, केस डायरी, हाईकोर्ट का आदेश व अन्य दस्तावेज टीम को उपलब्ध कराए गए। इसके बाद जिला जज की अनुमति लेकर बंगलूरू पुलिस का नेतृत्व कर रहे रंजीथ व पुलिसकर्मी पुन: परिवार न्यायालय पहुंच कर भरण पोषण का दावा, आदेश, बयान, जिरह आदि की नकल प्राप्त की। न्यायालय से निकिता द्वारा पति अतुल सुभाष के खिलाफ किए गए घरेलू हिंसा के मुकदमे की नकल भी हासिल की। 
 
 

अतुल पर हुए दर्ज मुकदमों का विवरण एक नजर में

मुकदमा संख्या न्यायालय मुकदमे की स्थिति
44/2022 मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जौनपुर 27 अप्रैल 2022 को मुकदमा वापस
142/2022 प्रधान न्यायाधीश जौनपुर 40 हजार रुपये देने का आदेश हुआ है
108/2022 प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय जौनपुर तलाक का मुकदमा वापस लिया गया
115/2022 एसीजेएम प्रथम न्यायालय, जौनपुर मृत्यु आख्या मिलने तक लंबित, 12 जनवरी 2025 को अगली तारीख
3806/2022 न्यू कोर्ट दशम, जौनपुर नोटिस जारी, 24 जनवरी 2025 को अगली तारीख

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed