फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Attendance of cleaning workers through app

एप के माध्यम से लगाई जाए सफाई कर्मियों की हाजिरी

Fri, 05 Feb 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Attendance of cleaning workers through app
जौनपुर। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को बिजली का बकाया बिल जमा करने का निर्देश दिया। सफाई कर्मचारियों की हाजिरी एप के माध्यम से लेने और कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों में जीपीएस लगवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार को हटाया जाए। बिजली के बड़े बकाएदारों से वसूली के लिए आरसी जारी करें। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह को निर्देश दिया कि सभी अस्थाई गौ संरक्षण केंद्रों पर विद्युत कनेक्शन लें। पशुओं को पकड़ने के लिए नया रोस्टर जारी करें। सीडीओ को सामुदायिक शौचालय की गुणवत्ता की जांच कराने को कहा तो जिला पंचायत के एएमए को निर्देश दिया कि सामुदायिक शौचालय का उपयोग सुनिश्चित कराएं। नगर क्षेत्र में खुले शौच को रोकने के लिए लाउडस्पीकर से प्रचार कराएं। कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों में इसी माह जीपीएस सिस्टम लगवाया जाए। पराग कंपनी के डेयरी सुपरवाइजर को सक्रिय समितियों को बढ़ाने का निर्देश दिया। सहायक श्रमायुक्त कुलदीप सिंह को विभागीय योजना की जानकारी नहीं होने पर चेतावनी जारी करने को कहा। निर्माणाधीन बदलापुर बस स्टेशन के कार्य में तेजी लाने और धीमी कार्य करने वाली संस्थाओं को नोटिस जारी करने का निर्देष दिया। बैठक में सीडीओ अनुपम शुक्ला, एडीएम राजकुमार द्विवेदी, डीडीओ बीबी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed