{"_id":"5f679efc8ebc3ebaac49b004","slug":"attempted-to-rape-a-woman-by-entering-the-house-jaunpur-news-vns548438319","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ियाहूं। क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहे युवक को पकड़क परिजनों ने पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
पीड़ित युवती के भाई ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि रात में परिवार के सभी सदस्य अपने कमरे में सो रहे थे। करीब आधी रात को एक युवक घर में घुसकर उसकी बहन के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। युवती के शोर मचाने पर परिवार के लोग जाग गए। आरोपी भागने का प्रयास कर रहा था तभी उसे पकड़ लिया गया। शोर सुनकर आस पास के लोग भी जुट गए। आरोपी की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गई। उसके खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने चालान कर दिया।