फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Attempt to kidnap a girl student who returned from school

स्कूल से लौटी छात्रा का अपहरण की कोशिश

Fri, 12 Nov 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap a girl student who returned from school
केराकत कोतवाली के टुसौरी गांव के पास बृहस्पतिवार की दोपहर स्कूल से घर जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी करते हुए अपहरण का प्रयास किया गया। पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को पुलिस हरकत में आ गई। पीड़िता की तहरीर पर चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

छात्रा पराऊगंज स्थित एक स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती है। वह बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे कालेज की छुट्टी के बाद वह घर लौट रही थी। आरोप है कि गांव से पहले ही सुनसान जगह पर चार की संख्या में घात लगाए खड़े युवकों ने उसे रोक लिया और उससे छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे थप्पड़ जड़ दिए। जिसके बाद छात्रा रोने व चीखने-चिल्लाने लगी। इस पर अगल-बगल के लोग जुटने लगे। ऐसे में युवक छात्रा को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर भाग गए। तभी, किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। उधर घटना की जानकारी होने के बाद छात्रा के स्वजन उसे ढूंढने लगे। दो घंटे बाद छात्रा छतरीपुर गांव के पुरवा गड़हर की मौर्य बस्ती में मिली और आपबीती बताई। पीड़िता के पिता ने कोतवाली में चार नामजद आरोपितों के विरुद्ध तहरीर दी। शुक्रवार को पुलिस ने दबिश देकर दो टिसौरी निवासी पवन पाल और जयहिंद पाल को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed